Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

हाई ब्लड प्रेशर में रोजाना करें ये 5 एक्सरसाइज, बिना दवा के हमेशा कंट्रोल रहेगा BP

हाई ब्लडप्रेशर की समस्या आज के समय में आम समस्या है. लेकिन इस आम सी परेशानी को आसानी से कंट्रोल कर पाना उतना ही मुश्किल भी है. रोजमर्रा की जिंदगी में कुछ खास एक्सरसाइज करके हाई ब्लडप्रेशर को कंट्रोल किया जा सकता है.

हाई ब्लड प्रेशर में रोजाना करें ये 5 एक्सरसाइज, बिना दवा के हमेशा कंट्रोल रहेगा BP

Written by Atul Modi |Updated : September 6, 2022 9:01 AM IST

हार्ट अटैक की सबसे बड़ी वजह हाई ब्लडप्रेशर होता है. अगर एक बार किसी इंसान को हाई ब्लडप्रेशर की समस्या हो जाए तो लाइफ टाइम इससे पीछा छुड़ा पाना मुश्किल होता है. पूरी लाइफ इसे कंट्रोल करने के लिए दवाओं पर डिपेंड होना पड़ता है. दवाएं कुछ वक्त तक तो ब्लडप्रेशर को कंट्रोल में रखती हैं. लेकिन असर खत्म होते ही फिर से दवा खाने की जरूरत पड़ जाती है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक दवाओं में ढेर सारा केमिकल होता है, जो सीधा किडनी और लीवर को नुकसान पहुंचाते हैं. दवा खाने के अलावा अगर लाइफस्टाइल में एक्सरसाइज को जोड़ लिया जाए तो, ये एक अच्छी हेल्थ के लिए काफी अच्छा विकल्प हो सकता है. इससे हाई ब्लडप्रेशर को कंट्रोल करने में भी मदद मिल सकती है.

हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने वाली एक्सरसाइज - Exercise For High BP

1. दस मिनट की वॉक

हर रोज कम से कम तीन बार दस मिनट तक तेजी या मीडियम स्पीड में चलने से ब्लडप्रेशर को कंट्रोल किया जा सकता है. इसे ब्लड सर्क्युलेशन भी बढ़िया तरीके से होता है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक आधे घंटे की एक्सरसाइज़ के अलावा दस मिनट की वाक हाई ब्लडप्रेशर को कंट्रोल करने में जायदा मददगार हो सकती है.

2. साइकिलिंग

आउट डोर या इन डोर साइकिलिंग करने से भी हाई ब्लडप्रेशर को कंट्रोल में किया जा सकता है. हर रोज कम से कम आधे घंटे की साइकिलिंग या तो एक बार में करें, या दस-दस मिनट में तीन बार में करने से हाई ब्लडप्रेशर को कम किया जा सकता है.

Also Read

More News

3. वेट ट्रेनिंग

सुनने में अजीब जरुर लगेगा और लोगों को ये भी लगता है की वेट ट्रेनिंग से ब्लडप्रेशर बढ़ जाता है. लेकिन यहां थोड़ा माजरा अलग है. अहर किसी को हाई ब्लडप्रेशर कंट्रोल में रखना है तो वो किसी जानकार की देखरेख में वेट ट्रेनिंग ले सकता है. इससे फिटनेस भी बरकरार रहती है.

4. स्विमिंग

एक्सपर्ट्स की मानें तो जो व्यक्ति 60 साल की उम्र के या उससे ज्यादा की उम्र के हैं. उनके लिए हाई ब्लडप्रेशर को कंट्रोल करने के लिए स्विमिंग एक बढ़िया विकल्प है. स्विमिंग भी एक तरह की एक्सरसाइज़ ही होती है, जिससे काफी फायदा मिल सकता है.

5. डेस्क ट्रेडमिलिंग और पेडल पुशिंग

हाई ब्लडप्रेशर को कंट्रोल करने के लिए डेस्क ट्रेडमिल पे धीमी स्पीड से रुक रूककर कम से कम तीन बार 10 मिनट तक चलना चाहिए. इसके अलावा डेस्क के नीचे मौजूद पेदल पुशिंग का भी इस्तेमाल करना चाहिए. इसकी मदद से हाई ब्लडप्रेशर को काबू में किया जा सकेगा.

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

ये कुछ ऐसी एक्सरसाइज़ हैं, जिनकी मदद से हाई ब्लडप्रेशर को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है. इसके अलावा अहर किसी जानकार की सलाह पर एक्सरसाइज की जाएगी तो, किसी तरह के नुकसान का खतरा कम रहेगा.

About the Author

... Read More