जल्दी लंबाई बढ़ाने के लिए ये योगासन करें

क्या योग लंबाई को बढ़ाने में करता है मदद?

WrittenBy

Written By: Mousumi Dutta | Updated : January 5, 2017 12:10 PM IST

अक्सर माँ अपने बच्चों के छोटे कद को लेकर चिंता करने लगती हैं चाहे वे उम्र में छोटे हो या बड़े। इस समस्या का मूल कारण यह है कि पढ़ाई के दबाव में बच्चों का शारीरिक व्यायाम जीवन में शामिल ही नहीं हो पाता है। इसलिए माता-पिता को अपने बच्चों में व्यायाम करने की आदत डालनी चाहिए। लंबाई को बढ़ाने के लिए योग काफ़ी फ़ायदेमंद होता है।

कद बढ़ाने में यह योगासन बहुत मददगार साबित होते हैं, जैसे-

• ताड़ासन

• उर्ध्व ताड़ासन

• तिर्यकताड़ासन

• कोणासन

• पादहस्तासन

• चलित पादहस्तासन

• पश्चिमोत्तानासन

ये योगासन कद बढ़ाने में मदद तो करते हैं मगर कुछ जैविक (biological), पर्यावरणीय (environmental) तथ्य लंबाई के बढ़ने के कारक को निर्धारित करते हैं। कद के बढ़ने में कुछ आनुवांशिक (genetically) कारण भी सहायता करते हैं, जैसे- लड़कियों के मासिक धर्म शुरू होने के बाद लंबे होने की गति धीमी पड़ जाती है जबकि लड़कों के 18 वर्ष के बाद गति धीमी पड़ती है। माता-पिता के जीन्स के ऊपर भी बच्चों का कद कुछ हद तक निर्भर करता है। इसलिए योग के साथ इन कारणों का भी ख्याल रखें और स्वस्थ भोजन खायें।

[videoinfinite id="_UxJEaR551M" height="400" width="600"]

विडियो स्रोत:ashisdon1599/YouTube.Com

चित्र स्रोत: Getty images


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source