दुनिया के नंबर 1 Transformation expert ने खोला ऋतिक की दमदार फिजिक का राज! 12 हफ्ते में ऋतिक ने पाई दमदार बॉडी

बता दें कि ऋतिक का ये बॉडी ट्रांसफोर्मेशन होने में 12 सप्ताह का वक्त लगा है, जिसको अंजाम देने का काम किया है क्रिस ने। क्या कहा क्रिस ने ऋतिक के ट्रांसफोर्मेशन के बारे में आइए जानते हैं।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : January 6, 2023 3:29 PM IST

'ग्रीक गॉड' ऋतिक रोशन अपनी अदाकारी के हुनर से लोगों को दिल बहलता आ रहे हैं और उनकी फिटनेस हर किसी को अपना मुरीद बनाने का काम करती है। साल 2022 में विक्रम वेधा मूवी में अपने दमदार अभिनय से सबको दीवाना बनाने वाले ऋतिक अब अपनी अगली फिल्म 'फाइटर' की तैयारी में जुट गए हैं। ऋतिक की आने वाली इस फिल्म का लोगों को बेसब्री से इंतजार है क्योंकि इस फिल्म में ऋतिक की फिटनेस नेक्सट लेवल पर है। ये कहना है उनके ट्रेनर क्रिस गेथिन का। बता दें कि ऋतिक का ये बॉडी ट्रांसफोर्मेशन होने में 12 सप्ताह का वक्त लगा है, जिसको अंजाम देने का काम किया है क्रिस ने। क्या कहा क्रिस ने ऋतिक के ट्रांसफोर्मेशन के बारे में आइए जानते हैं।

लगे 12 सप्ताह

ऋतिक को फाइटर में अपने किरदार का लुक पाने में करीब 12 सप्ताह का वक्त लगा, जिसके लिए उन्होंने कड़ी मेहनत और उनके ट्रेनर ने इसमें उनका बखूबी साथ दिया। इंटरनेशनल सीलेब्रिटी ट्रेनर क्रिस गेथिन ने खुद ऋतिक के ट्रांसफोर्मेशन के बारे में बताया है।

दुनिया के नंबर 1 एक्सपर्ट हैं क्रिस

क्रिस गेथिन को हाल ही में दुनिया का नंबर 1 ट्रांसफोर्मेशन एक्सपर्ट करार दिया गया है। क्रिस ने अपने पॉडकास्ट में ऋतिक की कड़ी मेहनत और अनुशासन की जमकर तारीफ की है। क्रिस ने ऋतिक का तारीफ करते हुए कहा है कि बहुत से लोगों को ये नहीं पता होगा कि ऋतिक बहुत ही मेहनती हैं। मुझे याद है कि 2013 में मैंने ऋतिक के साथ काम किया था और उन्होंने 7 महीने तक कोई छुट्टी नहीं ली थी।

सुबह 4 बजे उठते हैं ऋतिक

ऋतिक बहुत मेहनती है और कभी-कभार वे सुबह 4 बजे तक उठते हैं और शाम को 7 बजे तक काम करते हैं। ये बहुत ही थकाऊ काम है लेकिन इस वक्त में उन्हें अपने जरूरी काम करने हैं, खाना-खाना है और जल्दी सोना होता है।

बीते वक्त को किया याद

क्रिस ने ऋतिक के साथ अपने बिताए वक्त के बारे में बताते हुए कहा कि कभी-कभार ये बहुत चुनौतीपूर्ण होता है क्योंकि आपको पूरी रात शूट भी करना होता है लेकिन उन्होंने कभी भी अपना वर्कआउट मिस नहीं करते थे।

'कोई बहाना नहीं'

किसी भी व्यक्ति को अपने बॉडी ट्रांसफोर्मेशन के लिए सबसे जरूरी है कोई बहाना नहीं बनाना, जो कि लोगों को सही शेप पाने में मदद करता है। ऋतिक भी कुछ ऐसे ही हैं, जिन्होंने कभी भी डाइट और फिटनेस के मामले में कोई समझौता नहीं किया। क्रिस ने कहा कि क्या आप बहाने बनाते हैं या फिर कमिटमेंट करते हैं?

कमिटमेंट के पक्के ऋतिक

क्रिस ने एक वाक्ये का जिक्र करते हुए कहा कि बहुत से लोग खाने की बात आते ही खुद को रोक नहीं पाते हैं। कुछ दिन पहले ऋतिक और मैं एक बिल्डिंग वाली साइट पर मिले थे और उस दौरान हमने खाना खाया। मीटिंग लंबी थी, लेकिन ऋतिक न तो अपनी मीटिंग से निकले और न ही वहां से कहीं बाहर गए। इस दौरान उन्होंने अपना ठंडा खाना खाया क्योंकि ये उनका प्रोटीन शेक पीने का वक्त था, जो कि दर्शाता है कि वह अपने फिटनेस के प्रति कितनी कमिट हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source