Fitness Tips : लंबी उम्र तक रहना है फिट, तो फैलो करें ये 8 फिटनेस टिप्स

बेहतर स्वास्थ्य के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से फिट रहना बेहद जरूरी है। आप फिट (Fitness tips) रहेंगे, तो मानसिक और शारीरिक तनाव को आसानी से झेल सकेंगे।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : December 2, 2019 1:56 PM IST

ताउम्र हेल्दी बने रहने के लिए जरूरी है आपका तन और मन दोनों से फिट होना। अक्सर लोग काम के प्रेशर, तनाव, समय की कमी के कारण अपने ऊपर ठीक तरह से ध्यान नहीं दे पाते हैं। इससे वो कई शारीरिक और मानसिक समस्याओं का शिकार होने लगते हैं। फिट (Fitness tips) रहेंगे, तो आप मेंटली और फिजिकली कार्यों को सही तरीके से पूरा कर सकेंगे। बेहतर स्वास्थ्य के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से फिट रहना बेहद जरूरी है। आप फिट (Fitness tips in hindi) रहेंगे, तो मानसिक और शारीरिक तनाव को आसानी से झेल सकेंगे।

फिट (How to be fit) रहने से आप आत्मनिर्भर बनते हैं। फिट रहेंगे, तो अपनी रोजमर्रा के काम चुस्ती-फुर्ती और ऊर्जा के साथ पूरा कर लेंगे। साथ ही आप कई गंभीर बीमारियों से भी दूर रहेंगे। कुछ बातों को अपनी दिनचर्या में शामिल करके आप स्वस्थ और फिट (Fitness tips in hindi) बने रह सकते हैं।

फिट रहने के लिए रोज करें ये आठ काम

1 सुबह सूर्योदय से पहले उठें। फ्रेश होकर टहलने के लिए जाएं। आप सूर्य आराधना से भी दिन की शुरुआत कर सकते हैं। इससे तन-मन को ताजगी प्राप्त होगा।

2 प्रतिदिन 30 मिनट योग, व्यायाम और मेडिटेशन (Meditation) में ध्यान लगाएं।

जिम जाने का समय नहीं, तो घर पर बाल्टी उठाकर बॉडी बनाइ

3 हेल्दी व संतुलित डाइट लें। भोजन हमेशा चबा-चबाकर खाएं। इससे भोजन पचने में आसानी होती है। मसालेदार, चटपटे और जंक फूड खाने से परहेज करें। मोटापा से बचना चाहते हैं, तो तैलीय व मीठे पदार्थ का सेवन कम करें। इससे चर्बी बढ़ने के साथ-साथ शरीर सुस्त होता है।

4 जितना हो सके फल-सब्जियों का सेवन करें। इनके सेवन से आप शरीर के लिए आवश्यक तेल की पूर्ति प्राकृतिक रूप से प्राप्त कर सकते हैं।

5 स्वस्थ और चुस्त-दुस्त बने रहना चाहते हैं, तो जितना हो सके पैदल चलें। वाहन का प्रयोग दूर जगह जाने के लिए करें। कम दूरी के लिए पैदल जाएं। इससे मांसपेशियों का व्यायाम होगा, जिससे आप निरोगी व आकर्षक बने रहेंगे।

6 बैठ कर लगातार न रहें। खुद को सक्रिय रखें। शरीर की सुंदरता और उसकी सफाई का विशेष ध्यान रखें।

7 सुबह और रात में दो बार प्रतिदिन ब्रश करें। इससे दांतों में होने वाली समस्या से बचे रहेंगे और ताजगी भी महसूस करेंगे।

8 अधिक गुस्सा न करें। इससे शरीर, मन और विचारों की सुंदरता खत्म होती है। गुस्से पर काबू रखने से आप शारीरिक ऊर्जा की हानि से बच सकते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source