
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Published : June 7, 2020 1:48 PM IST
वेट लॉस के लिए इन चीज़ों का करें सेवन ।
Weight Loss Food Combination: क्या आप वेट लॉस की कोशिश कर रहे हैं? तो ऐसे में आप अपनी डायट और एक्सरसाइज का भी ख्याल रख रहे होंगे। क्योंकि, ये दोनों ही चीज़ें वजन कम करने में मदद करती हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि कुछ छोटी-मोटी चीज़ें ऐसी भी हैं जो, वेट लॉस की प्रक्रिया को बढ़ा सकते हैं। कुछ फैट बर्निंग फूड्स (Fat Burning Food) और लो कैलोरी फूड्स आपके वेट लॉस प्लान को तेज़ कर सकते हैं। अब हम आपको बताते हैं कि कुछ फूड कॉम्बिनेशन के बारे में , जो आपको फास्ट वेट लॉस में मदद करता है। (Weight Loss Food Combination in hindi)
यह नुस्खा वेट लॉस (Weight Loss Home Remedy) के लिए बहुत ज़्यादा पसंद किया जाता है। जिसे, बहुत समय से आज़माया जाता रहा है। इससे,मेटाबॉलिज़्म बढ़ जाता है। शहद और नींबू (Lemon & Honey) लो-कैलोरी फूड हैं और ये आपके शरीर में जमा वेस्ट और टॉक्सिन्स को बाहर फेंकने का काम करता है। इनमें विभिन्न प्रकार के मिनरल्स (Minerals) , विटामिन्स (Vitamins) और कई पोषक तत्व होते हैं। ये सभी बॉडी का पोषण भी करते हैं। जिससे, शरीर को दोहरा फायदा होता है।
इस सब्ज़ी को इसके पोषक तत्वों की वजह से बहुत ही हेल्दी माना जाता है। गाजर लो-ग्लाइसेमिक इंडेक्स फूड है। इसमें, विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन के और पोटैशियम जैसे कई पोषक तत्व होते हैं। गाजर खाने से पेट जल्दी भरता है, जिससे आप कम मात्रा में और लो-कैलोरी फूड लेते हैं। सेसमी या तिल भी वेट लॉस के लिए एक अच्छा फूड है। इसमें फाइबर की मात्रा काफी अधिक होती है, जो डायजेशन और वेट लॉस में सहायता करता है। तिल में, एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व होते हैं जो हेल्दी गट-बैक्टेरिया को बढ़ाते हैं। इसीलिए, जब आप गाजर और तिल का एक साथ सेवन करते हैं तो आपका वेट लॉस तेज़ी से होता है।
प्रोटीन वेट कम करने में मदद करता है । चिकन प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत है। कुछ स्टडीज़ के मुताबिक, अगर चिकेन ब्रेस्ट का सेवन किया जाता है तो, इससे वेट लॉस हो सकता है। इसके अलावा ये काफी लो-कैलोरी फूड भी हैं। तो वहीं, लाल मिर्च में कैप्सेसिन नामक तत्व होते हैं जो भूख को कंट्रोल कर ओवरइटिंग से बचाते हैं। इसके, अलावा इनके सेवन से कैलोरी-बर्न भी तेज़ी से होती है। जो कि वेट लॉस में सहायता करता है।