
... Read More
Written By: Anshumala | Published : January 6, 2020 2:28 PM IST
वर्किंग वूमेन के लिए फिटनेस टिप्स।
कामकाजी महिला (Working women) के पास घर और ऑफिस के इतने सारे काम होते हैं, कि वे अपनी सेहत और फिटनेस का बिल्कुल (Fitness Tips) भी ध्यान नहीं रख पाती हैं। इसकी वजह समय की कमी हो सकती है। लेकिन, एक बात हमेशा ध्यान में रखें कि हर किसी का पास एक दिन में वही 24 घंटे हैं। ऐसे में आपको इन्हीं 24 घंटों में से अपने लिए आधा घंटा निकालकर फिटनेस (Fitness Tips For Women) का ध्यान रखना होगा। आप चाहे जितनी भी व्यस्त क्यों ना हों, खुद के लिए हर दिन 15-30 मिनट का समय जरूर निकालें। ऐसा नहीं करेंगी तो कम उम्र में ही अस्वस्थ, शारीरिक रूप से कमजोर और बुजुर्ग नजर आने लगेंगी।
काम के दौरान अधिकतर देर तक बैठने की आदत भी ठीक नहीं है। लंबे समय तक बैठे रहना, तनाव और घर की जिम्मेदारियां के तले रहने से आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। यदि आप अपनी बिजी शेड्यूल के कारण अपनी सेहत और फिटनेस का ख्याल नहीं रख पा रही हैं, तो इन आसान फिटनेस टिप्स (Fitness Tips For working women) को एक बार जरूर आजमाकर देखें।
आप कामकाजी (Fitness Tips For Women) हैं, लेकिन हर सुबह बिना नाश्ता किए ही ऑफिस के लिए निकल जाती हैं, तो यह आपकी सेहत के लिए ठीक नहीं है। सेहतमंद और फिट रहने के लिए हेल्दी और पौष्टिक नाश्ता करें। नाश्ते में प्रोटीन, फाइबर खूब शामिल करें। इससे आप शुगरी और फैट फूड खाने से बची रहेंगी और काम करने के लिए पूरे दिन ऊर्जा भी प्राप्त होगी।
ऑफिस लंच नहीं ले जाती हैं और अनहेल्दी स्नैक्स जैसे चिप्स, केक, बिस्किट आदि खाकर अपना पेट भरती हैं, तो आप बिल्कुल भी सेहतमंद खानपान नहीं अपना रही हैं। इनकी बजाय आप कुछ हेल्दी स्नैक्स जैसे फ्रूट्स, नट्स, ड्राई फ्रूट्स, जूस आदि खाएं-पिएं। इनके सेवन से आप लंबी उम्र तक स्वस्थ रह सकती हैं।
हेल्थ, फिटनेस और हाइजीन ! हेल्दी रहने के ये तीन नुस्खे हैं बड़े काम के
फिट रहना चाहती हैं, तो आप एक्सरसाइज आज से ही करना शुरू कर दें। समय कम है, तो 15 मिनट ही फिजिकल वर्कआउट करें। ट्रेडमिल पर ब्रिस्क वॉक करें। इस दौरान हाथों में 3-5 पाउंड के डंबल रखें जिससे बाइसेप्स कर्ल्स, ट्राईसेप्स एक्सटेंशन, स्टैंडिंग ट्राईसेप्स में हर किसी का एक मिनट सेट करें।
आजकल अधिकतर जॉब्स में हमें दिनभर बैठ कर काम करना पड़ता है, जिससे आपका शरीर निष्क्रिय रहता है। काम के बीच में थोड़ा ब्रेक लें। डेस्क से उठकर थोड़ा चलें। खाना खाने के बाद पांच मिनट तक टहल लें। ऑफिस या घर पर लिफ्ट नहीं सीढ़ियों से आएं-जाएं। कुर्सी पर बैठे-बैठे स्ट्रेचिंग और डेस्क एक्सरसाइज भी करना एक बेहतर और हेल्दी आइडिया है।
शरीर में पानी की कमी ना होने दें। शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए ऑफिस में भी पानी पीती रहें। दिनभर शरीर अच्छी तरह से काम करने के साथ ही मेटाबॉलिज्म भी बूस्ट होता है। दिनभर में 3 लीटर पानी पिएं। इससे आपकी भूख की क्रेविंग भी कम होगी।