Fitness Routine - फिट रहना है तो हफ्ते में कम से कम इतने दिन करें एक्सरसाइज, शोध में सामने आए आंकड़े

Exercise Tips - हाल ही में हुए एक शोध में ये बात सामने आई है कि हफ्ते में कम से कम 3 दिन व्यायाम करना हेल्दी रहने के लिए बेहद जरूरी है। वहीं इस शोध में ये बात भी साबित हुई है कि जो लोग हफ्ते में 3 दिन व्यायाम करते हैं उनकी इच्छा शक्ति ऐसा न करने वाले लोगों से कहीं ज्यादा मजबूत होती है।

WrittenBy

Written By: intern23.seo | Published : September 12, 2023 10:32 AM IST

हमारे शरीर के लिए जितना जरूरी भोजन और पानी है उतना ही जरूरी एक्सरसाइज करना भी है। वही बात करें हेल्थ एक्सपर्ट्स की तो वे हमें डेली एक्सरसाइज करने की सलाह देते हैं। कई लोग इस बात को मान कर डेली एक्सरसाइज को अपनी लाइफ का पार्ट बना लेते हैं, जबकि कुछ लोग ऐसा नहीं कर पाते। यदि आप उन लोगों में शामिल हैं जो डेली एक्सरसाइज नहीं करना चाहते हैं। तो हाल ही में हुए एक शोध की रिपोर्ट आपको खुश कर देगी। इस अध्ययन से ये साबित हुआ है कि डेली एक्सरसाइज न कर पाने वाले लोग हफ्ते में केवल 3 दिन एक्सरसाइज करके भी खुद को फिट रख सकते हैं। वहीं इस शोध के कुछ आंकड़े ये भी बताते हैं कि यदि इस एक्सरसाइज को बढ़ाकर हफ्ते में 5 दिन कर दिया जाए तो इसके परिणाम चौंकाने वाले हो सकते हैं। शोध के निष्कर्षों से पता चला है कि हफ्ते में 3 या उससे ज्यादा दिन तक एक्सरसाइज करने वाले व्यक्ति की इच्छा शक्ति काफी मजबूत होती है।

कहां हुआ शोध –

ऑस्ट्रेलिया के ‘एडिथ कोवान विश्वविद्यालय’ में हुए शोध में प्रोफेसर ‘केन नोसाका’ ने बताया कि हमारे शोध में पता चला है। कि एक दिन में अधिक समय तक की गई एक्सरसाइज के मुकाबले एक्सरसाइज के 3-4 सत्रों के परिणाम अधिक फायदेमंद होते हैं। प्रोफेसर नोसाका कहते हैं कि अब हमें इस बात का स्पष्ट अंदाजा हो गया है कि वह कौन सा निर्णायक बिंदु है जहां आप एक्सरसाइज के सार्थक लाभ देखना शुरू कर सकते हैं। ‘यूरोपियन जर्नल ऑफ अप्लाइड फिजियोलॉजी’ में प्रकाशित इस शोध में कई तरह के आंकड़े सामने आये हैं।

सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े –

इस अध्ययन में शामिल लोगों को दो समूहों में बांटा गया था। पहला समूह सप्ताह में 2 दिन 3 सेकंड के लिए बाइसेप्स की एक्सरसाइज करता था। जबकि दूसरा समूह सप्ताह के 3 दिन ये एक्सरसाइज करता था। चार सप्ताह तक चले इस शोध के आंकड़े बेहद चौंकाने वाले थे। 2 दिन एक्सरसाइज करने वाले लोगों के मसल्स में कोई परिवर्तन नहीं हुआ जबकि 3 दिन एक्सरसाइज करने वाले लोगों के मसल्स में महत्वपूर्ण बदलाव हुए। वहीं सप्ताह में 5 दिन एक्सरसाइज करने वाले लोगों की मसल्स में शानदार वृद्धि हुई।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.