जो लोग रोजाना जिम जाते हैं उनके जोड़ो और मांसपेशियों में दर्द होना एक आम बात है लेकिन अगर आप हर बार उस दर्द से छुटकारा पाने के लिए पेनकिलर दवाइयों का इस्तेमाल करते हैं तो यह तरीका गलत है। अगर आप वर्कआउट के पहले पेनकिलर खाते हैं और ऐसा सोचते हैं कि इससे आपको बाद में दर्द नहीं होगा तो जान लें कि ऐसा करना आपके लिए काफी नुकसानदायक है। डॉ. निनाद महाजन यहाँ इस बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
पेनकिलर सिर्फ उसी जगह पर असर नहीं करते हैं जहाँ दर्द हो रहा है बल्कि इसका प्रभाव आपके पूरे शरीर पर होता है। इसलिए इसे खाने के बाद आप अपनी पूरी क्षमता के साथ एक्सरसाइज नहीं कर पाते हैं।
अगर आप वर्कआउट से पहले आईब्रुफेन जैसी एंटी-इंफ्लेमेटरी ड्रग्स का सेवन कर रहे हैं तो इससे आपक दर्द से आराम तो मिल जाता है लेकिन इसके असर के कारण आप अपनी क्षमता से ज्यादा वर्कआउट कर लेते हैं जिससे इंजरी होने की संभावना और बढ़ जाती है।
वर्कआउट करने से पहले पेरासिटामोल जैसी दवाइयां भी खाना अच्छी बात नहीं है क्योंकि इसके असर से शरीर का तापमान बदलने लगता है जिससे आप वर्कआउट के दौरान डिहाइड्रेशन के शिकार भी हो सकते हैं। जब आप एक्सरसाइज करते हैं तो शरीर द्वारा ज्यादा एनर्जी खर्च होने लगती है जिस कारण से शरीर का तापमान अपने आप बढ़ जाता है लेकिन अगर आपने पहले से पेरासिटामोल खाया हुआ है तो इससे आपके शरीर का तापमान कम होने लगेगा जो आपके लिए नुकसानदायक है।
You may like to read
हालांकि वर्कआउट से कुछ घंटे पहले जब आप पेनकिलर खाते हैं तो इससे मसल्स क्रैम्प होने की संभावना कम हो जाती है लेकिन इस बात का विशेष ध्यान रखें कि आपने यह दवा जिम जाने से 2-3 घंटे पहले ली हो ना कि जिम जाने के तुरंत पहले। किसी भी पेनकिलर को अपना असर दिखाने में कुछ घंटो का समय लगता है इसलिए इसे कुछ घंटों पहले खाना विशेष परिस्थितियों में सही है।
इस बात का ध्यान रखें कि वर्कआउट के बाद होने वाले कुछ दर्द आपके लिए फायदेमंद भी होते हैं इसलिए इन्हें दवा से कम करने की कोशिश न करें। अगर दर्द बहुत ज्यादा हो रहा है और बिना दवा खाए आप अगले दिन जिम जाने की स्थिति में नहीं हैं तो बेहतर होगा आप एक दिन जिम न जाएँ और बॉडी को रेस्ट दें।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.