... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:35 PM IST
मैं 26 साल की महिला हूँ और मेरा वजन सामान्य से थोड़ा ज्यादा है। जब भी मैं जिम में स्क्वैट करती हूँ तो मेरे घुटनों में दर्द होने लगता है। घुटनों में ऐसे दर्द होना क्या सामान्य बात है या फिर ये किसी इंजरी की वजह से हो रहा है?
हमने इस बारे में गुवाहाटी के ओर्थोपेडिस्ट डॉ आई से बात की। उन्होंने बताया कि आज के समय में स्क्वैट करना शरीर को मजबूत बनाने और शरीर के निचले हिस्से को सही आकार देने के लिए सबसे ज़रूरी एक्सरसाइज मानी जाती है। इससे न सिर्फ हड्डियाँ मजबूत होती हैं बल्कि उनको आपस में जोड़ने वाली मांसपेशियां भी मजबूत हो जाती हैं। अगर आपको स्क्वैट करते समय या उसे करने के बाद घुटनों में दर्द रहता है तो इसे लेकर परेशान न हों। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि स्क्वैट करने के दौरान घुटने की नसें हड्डियों से रगड़ खाने लगती हैं। इसी रगड़ के कारण ही कई बार स्क्वैट करते समय आपको हड्डियाँ चटकने जैसी आवाज सुनाई देती है।
हालांकि वैसे तो स्क्वैट करते समय सामान्यतया दर्द नहीं होता है लेकिन अगर दर्द तेज हो रहा है तो इसका मतलब है कि हो सकता है घुटनों का कटोरी नुमा हिस्सा(kneecap) सामने स्थित हड्डी से ज्यादा रगड़ खा रहा हो। आपको ऐसा दर्द सीढियां चढ़ते समय या बैठते समय भी महसूस हो सकता है। अगर आप घुटनों में ऐसा दर्द महसूस कर रहे हैं तो इसमें देरी न करें बल्कि तुरंत डॉक्टर से अपने घुटनों की जांच करवाएं।
सावधानियां: अगर आपको स्क्वैट समय घुटनों में ज्यादा दर्द होता है तो आप ये टिप्स अपनाकर इसे काफी हद तक कम कर सकते हैं। हमेशा स्क्वैट की शुरुवात अपने हिप्स को नीचे झुकाते हुए शुरू करें और घुटनों को पैर के अंगूठे की सीध में ही रखें। इस बात का ध्यान रखें कि अपने घुटनों को बिल्कुल भी न हिलायें। इसके अलावा स्क्वैट करने से पहले वार्मअप और कुछ कार्डियो एक्सरसाइज ज़रूर करें जिससे शरीर पूरी तरह इसके लिए तैयार रहे।
Read this in English
अनुवादक: Anoop Singh
चित्र स्रोत: Shutterstock