अगर आप रनिंग करते हैं, तो ऐसी हो आपकी डायट

रनिंग करने वाले लोगों को कार्बोहाइड्रेट से भरपूर फूड्स खाने चाहिए!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 12:16 PM IST

Read this in English.

अनुवादक – Usman Khan

मैंने हाल ही में रनिंग शुरू की है। क्या आप बता सकते हैं कि रनिंग करने वाले लोगों की डायट कैसी होनी चाहिए? पढ़ें: दौड़ने के 9 अनजाने फायदों के बारे में जानें

इस सवाल का जवाब फिटनेस एक्सपर्ट उर्मी कोठारी दे रही हैं।

रनिंग एक धैर्य का काम है और इसके लिए डायट इस बात पर निर्भर करती है कि आप एक बार या हफ्ते भर में कितना चल सकते हैं। ट्रेनिंग के दिनों आप रनिंग से पहले हल्का-फुल्का स्नैक्स खा सकते हैं। खाली पेट रनिंग करने से बचें, इससे आपका प्रदर्शन प्रभावित हो सकता है। रनिंग करने वालों के लिए केला अच्छा विकल्प है। अगर आप लम्बी दौड़ लगाते हैं तो, उसके बाद कम से कम एक लीटर पानी पी सकते हैं। ड्रिंक का चुनाव सही से करें, इसमें शुगर की मात्रा अधिक हो सकती है। नारियल पानी और लेमन जूस बेहतर विकल्प हैं।

रनिंग के बाद क्या खाएं

अगर आप दस किलोमीटर से अधिक चलते हैं, तो आपको इसके बाद कार्बोहाइड्रेट से भरपूर फूड्स खाने चाहिए। आप आलू, केला और जैकफ्रूट खा सकते हैं। फ्रूट्स स्मूदी भी बेहतर विकल्प है। आपकी दूसरी डायट प्रोटीन और कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होनी चाहिए। आप ट्रेनिंग के बाद कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन से भरपूर फूड्स खा सकते हैं। टोस्ट, पनीर, चिकन सैंडविच और अंडा अच्छा विकल्प हैं। आप वर्तमान में एक अलग डायट ले रहे हैं, तो इसमें वो सब कुछ जोड़ सकतें हैं जो छुट गया है।

सामान्य तौर पर, नाश्ते, दोपहर और रात के खाने में कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट से भरपूर खाद्य पदार्थ जैसे रोटी मल्टीग्रेन ब्रेड, उपमा, पोहा, जई, और मुस्ली और प्रोटीन से भरपूर खाद्य पदार्थ जैसे अंडे, चिकन, दही, टोफू, पनीर, अंकुरित चीजें खा सकते हैं। तेल का कम इस्तेमाल करें। खाने में सलाद ज़रूर शामिल करें।

अपनी बॉडी को हाईड्रेट रखें। यानि जब प्यास लगे, तब ही पानी न पियें बल्कि नियमित अंतराल में पानी पीते रहें। हर आधे घंटे बाद एक गिलास पानी पियें। लम्बी दौड़ से पहले सुनिश्चित कर लें कि यूरिन का रंग साफ़ और कम पीला हो।

अगर कुछ मीठा खाने के बाद रनिंग करते हैं तो यकीनन आपको पर्याप्त कार्बोहाइड्रेट नहीं मिलेगा। इसलिए बेहतर है कि आप खाने के दौरान ज्यादा मात्रा में फल, स्नैक और कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट से युक्त खाद्य पदार्थ ही खाएं। हर व्यक्ति के शरीर का प्रकार विभिन्न है, इसलिए आप विभिन्न तरह के ऐसे फूड्स ट्राई कर सकते हैं, जो आपकी बॉडी और टेस्ट को सूट करते हों।

चित्र स्रोत - Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source