Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

सूर्य नमस्कार का सही समय क्या है, सुबह या शाम?

सूर्य नमस्कार सुबह या शाम को करने से कितना फायदा या नुकसान होता है?

सूर्य नमस्कार का सही समय क्या है, सुबह या शाम?

Written by Editorial Team |Published : January 9, 2017 4:11 PM IST

मेरी उम्र 26 साल है। मैंने ऑनलाइन कुछ वीडियो देखकर कुछ समय पहले ही योग का अभ्यास शुरु किया है। लेकिन सूर्य नमस्कार से जुड़ा हुआ मेरा एक सवाल है। मैं आमतौर पर सूर्य नमस्कार शाम को दफ़्तर से वापस आने के बाद करती हूं। लेकिन मेरी सहेली ने कहा कि मुझे यह सुबह के वक़्त ही करना चाहिए। क्या शाम के समय सूर्य नमस्कार करना ग़लत है? क्या सूर्य नमस्कार केवल सुबह ही करना चाहिए?

इस सवाल का जवाब दे रहे हैं हॉलिस्टिक फिटनेस एक्सपर्ट, अभिषेक शर्मा, जो फिटनेस ऑन द गो नामक क़िताब के लेखक भी हैं।

सूर्य नमस्कार के लिए ऐसा कोई विशेष नियम नहीं है कि आपको इसका अभ्यास केवल सुबह ही करना चाहिए। वैसे भी आजकल की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में जहां ज़्यादातक कामकाजी लोग सुबह समय नहीं निकाल पाते वे शाम को ही योग और सूर्य नमस्कार करना पसंद करते हैं।

Also Read

More News

दफ़्तर जानेवालों और घर में रहनेवाली महिलाओं के लिए सुबह समय निकाल पाना काफी मुश्किल है और इसीलिए ज़्यादातर लोग सूर्य नमस्कार सुबह की बजाय शाम को ही करते हैं। योग सिखानेवाली बहुत सी जगहों पर भी सूर्य नमस्कार शाम के वक़्त ही सिखाया जाता है।

आदर्श रुप से, सूर्य नमस्कार सुबह के वक़्त करने की सलाह दी जाती है, वह भी सूर्य की किरणों का सामना करते हुए, क्योंकि इस वक़्त सूर्य की किरणों से सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न की जाती है और यह आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद साबित होती है। अगर आप इसे अध्यात्मिक रुप से करना चाहते हैं, तो सुबह का वक़्त बेहतरीन है, क्योंकि सुबह हर तरफ का माहौल शांतिभरा होता है। जैसा कि नाम से ही ज़ाहिर होता है, सूर्य नमस्कार, सूरज का अभिवादन और उसका स्वागत है। इसीलिए, सुबह-सुबह सूर्य नमस्कार काफी अच्छा होता है। लेकिन अगर आपकी दिनचर्या बहुत व्यस्त रहती है तो शाम को सूर्य नमस्कार कर आप इसके फायदे प्राप्त कर सकते हैं। यही नहीं, अगर आप इसे शारीरिक रुप से फायदों के लिए कर रहे हैं तो आप इसे चाहे शाम में करें या सुबह, कोई फर्क नहीं पड़ता, आपको बस इसे सही तरीके से करना है। क्योंकि ब्लड सर्कुलेशन सही रखने, पाचनतंत्र सही रखने और वेट लॉस में मदद करने की वजह से सूर्य नमस्कार सेहत के लिहाज से फायदेमंद है।

अगर आपने अभी-अभी सूर्य नमस्कार करना शुरु किया है या सीख रहे हैं, तो आपको सूर्य नमस्कार शाम को ही सीखना चाहिए। क्योंकि इस वक़्त शरीर आराम और गर्म होता है, जबकि सुबह के वक़्त हमारा शरीर अकड़ा हुआ होता है। सूर्य नमस्कार का अभ्यास कुछ लोगों के लिए शुरुआत में मुश्किल हो सकता है। सूर्य नमस्कार के सही फायदों के लिए आपको इसकी सही तकनीक और तरीके सीखने होंगे। सूर्य नमस्कार सीखने में थोड़ा समय लगता है इसलिए आप कुछ दिनों तक शाम के वक़्त आप इसका अभ्यास करें और जब आपको इसका अच्छा अनुभव हो जाए तो सुबह के वक़्त  सूर्य नमस्कार  के अभ्यास का प्रयास करें। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि, सूर्य नमस्कार से पहले आप अच्छी तरह वार्म अप करें ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।

Read this in English

अनुवादक-Sadhna Tiwari

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

चित्रस्रोत- Shutterstock

About the Author

... Read More