क्‍या भीगे बादाम खाना कच्‍चे बादाम की तुलना में ज्‍यादा लाभदायक है?

आपने अक्सर घर के बड़े-बूढ़ों से सुना होगा, बादाम को कच्चा नहीं, भिगोकर ही खाएं!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 12:13 PM IST

Read this in English.

मैं एक हाउस वाइफ हूं। मैंने अक्‍सर सुना है कि बादाम को रातभर पानी में भिगोने के बाद खाना स्‍वास्‍थ्‍य के लिए ज्‍यादा फायदेमंद है? क्‍या ये सच है? क्‍या मैं सादे बादाम खाने की बजाय भिगोकर खाना शुरु कर सकती हूं? कृपया सुझाव दें। पढ़ें- भीगे हुए बादाम खाने के 6 स्वास्थ्य लाभ

इस सवाल का जवाब न्‍यूट्रिशनिस्ट नेहा चांदना ने दिया है।

नेहा चांदना के अनुसार, स्‍वास्‍थ्‍य के लिहाज से ये बात बिल्‍कुल सच है कि भीगे बादाम सादे या कच्चे बादाम की तुलना में ज्‍यादा फायदेमंद होते हैं। दरअसल इसके पीछे कई कारण हैं। भीगे बादाम ज्‍यादा मुलायम होते हैं और इन्‍हें आसानी से पचाया जा सकता है। इससे आपके शरीर को बेहतर तरीके से पोषक तत्‍वों को अवशोषित करने में मदद मिलती है। हालांकि बादाम भिगोने के लिए पांच से छह घंटे पर्याप्‍त हैं लेकिन कुछ लोग रातभर भिगोकर सुबह खाना पसंद करते हैं।

ज्‍यादा खाने से हो सकता है नुकसान

नेहा के अनुसार, ज्‍यादा मात्रा में बादाम खाने से स्किन संबंधी परेशानियां और पाचन क्रिया प्रभावित हो सकती है। इसलिए आप एक दिन में आठ से दस बादाम खा सकती हैं।

बादाम के फायदे

  • वजन कम करने में मदद मिलती है।
  • दिल को स्वस्थ रखने में सहायक।
  • पाचन प्रक्रिया में सुधार करने में सहायक है।
  • बालों को स्‍वस्‍थ और मजबूत बनाने में सहायक।
  • स्मृति को बढ़ावा देने में मददगार।
  • इसमें बैड कोलेस्‍ट्रॉल कम होता है।

बादाम के इतने सारे लाभ के चलते आपको नियमित रूप से इसका सेवन करना चाहिए। लेकिन ध्‍यान रहे कि बादाम को भिगोकर ही खाएं, जिससे कि उसका ज़्यादा से ज्यादा लाभ मिल सके।

मूल स्रोत -Is eating almonds soaked in water healthier than raw almonds?

अनुवादक – Usman Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source