रनिंग के लिए सही जगह कौन-सी है?

Running यानी दौड़ने के लिए ख़ास जगह होना ज़रूरी है!

WrittenBy

Written By: Agencies | Updated : January 5, 2017 12:14 PM IST

Read this in English

अनुवादक – Shabnam Khan

रनिंग के लिए सबसे अच्छा सर्फेस (surface) कौन सा है? क्या ट्रेडमिल पर रनिंग से चोट लगने का डर होता है? मुझे फुटपाथ पर रनिंग करनी चाहिए या घास पर?

सर्फेस के अलावा भी कई और कारण होते हैं जिनकी वजह से आपको रनिंग के दौरान चोट लगने का डर होता है। आपका पॉश्चर, आप अपना पैर किस तरीके से ज़मीन पर आगे बढ़ाते हैं और आपके जूतों की क्वालिटी, सबसे आपकी रनिंग पर असर पड़ता है।फिटनेस ट्रेनर अर्नव सरकार कहते हैं, ‘रनिंग के लिए सबसे अच्छा सर्फेस घास ही है। हालांकि अगर आप ओवरवेट या मोटे नहीं है, और कम दौड़ना चाहते हैं तो फुटपाथ से भी काम बन सकता है। जो मोटे लोग होते हैं वे अधिक दूरी तक दौड़ना चाहते हैं उन्हें फुटपाथ पर नहीं बल्कि घास पर दौड़ना चाहिए।’ (दौड़ने के 9 फायदे जानें)

अगर आप रनिंग के दौरान चोट से बचने के लिए और अधिक सावधानी बरतना चाहते हैं  तो आप शिन गार्ड्स या नी गार्ड्स जैसे प्रॉटेक्टिव गियर पहन सकते हैं। 500 किलोमीटर की दौड़ के बाद हर बार अपने जूतों को बदलना न भूलें। कैसे पता लगाएंगे कि आप उतना दौड़ चुके हैं? अगर आप सप्ताह में 5 दिन 6किमी/प्रतिदिन दौड़ते हैं को आपको उस हिसाब से हर 9-10 महीने में अपने जूते बदल लेने चाहिए।

इसके अलावा, ये भी याद रखें के लंबे वक्त तक रोज़ न दौड़ें। अगर आप बीच-बीच में ब्रेक लेंगे तो आपकी मसल्स को रिकवर करने का मौका मिलेगा। जब आपकी मसल्स को आराम मिलेगा तो उनमें चोट लगने का जोखिम भी घट जाएगा।

चित्र स्रोत - Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source