क्यों बॉडी शेप में नहीं आ रहा है? जाने कारण!

क्या आप रोजाना जिम जाते हैं? क्या आपकी बॉडी शेप में नहीं आ रही? यह है इसका कारण!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : February 7, 2017 4:22 PM IST

अगर आप जिम जाते हैं और वहां रोजाना एक जैसा ही वजन उठाते हैं, तो आप बहुत बड़ी गलती कर रहे हैं। आपको बता दें कि ऐसा करने से आपकी बॉडी पर कोई खास फर्क नहीं पड़ता है। क्या आप बॉडी नहीं बनने के कारण जानते हैं? गोल्ड जिम इंडिया में फिटनेस एक्सपर्ट सागर पेडनेकर आपको बता रहे हैं कि रोजाना एक जैसा वजन उठाना आपके लिए क्यों फायदेमंद नहीं है।

अगर आप हफ्ते दर हफ्ते समान वजन उठाते हैं, तो ऐसा करने से आपका शरीर इसके अनुकूल बन जाता है यानि शरीर को इतना ही वजन उठाने की आदत हो जाती है। यही कारण है कि आपकी मसल्स का विकास नहीं हो पाता है। जाहिर है रोजाना एक ही नियम का पालन करने से आपके शरीर में कोई बदलाव नहीं दिखता है। लेकिन जब आप धीरे-धीरे वेट बढ़ाते हैं, तो आपकी मसल्स में इम्प्रूव साफ नजर आता है। इसलिए वेट ट्रेनिंग के दौरान आपको धीरे-धीरे वजन बढ़ाना चाहिए। क्योंकि इससे आपकी स्ट्रेंथ बढ़ती है। उदहारण के लिए अगर आप 30 किलो वजन के साथ कोई एक्सरसाइज़ करते हैं, तो अगली बार से आपको 35 किलो वजन उठाना चाहिए। अगर आपका उद्देश्य एक टोंड बॉडी पाने का है, तो आपको अपने शरीर की क्षमता को भी बढ़ाना चाहिए।

कुल मिलाकर बात यह है कि जो लोग अपनी क्षमता में सुधार नहीं करते हैं उनकी मांसपेशियों की सहन-शक्ति भी नहीं बढ़ पाती है। उदाहरण के लिए अगर आप आज शोल्डर प्रेस के 16 रेपिटिशन कर रहे हैं, जबकि पहले 12 रेपिटिशन भी नहीं कर पा रहे थे, तो यह दर्शाता है कि आपकी मांसपेशियों की सहन-शक्ति में सुधार हुआ है। इसलिए रोजाना समान वजन उठाने की बजाय धीरे-धीरे वजन बढ़ाना ही मसल्स बनाने का बेस्ट तरीका है।

इस बात का रखें ध्यान

मसल्स बनाना आसान काम नहीं है। इसके लिए आपको एक नियम के तहत कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। अगर कड़ी मेहनत करने के बावजूद आपको अपनी बॉडी में कोई फर्क महसूस नहीं हो रहा है, तो आपको अधिक खाना चाहिए और अधिक भार उठाना चाहिए।

Read this in English

अनुवादक – Usman Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.