कैसे मालूम चलेगा कि जिम में ओवर-ट्रेनिंग हो गई है?

वर्कआउट अगर ज़रूरत से ज़्यादा किया जाए, तो हो सकता है नुकसान भी।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 12:13 PM IST

Read this in English

मैं 27 साल का युवक हूं और फिटनेस को लेकर बहुत सनकी हूं। भले ही मुझे मसल्स में दर्द होने लगे, लेकिन मैं वर्कआउट करता रहता हूं। हालांकि, मुझे इस बात की फिक्र है कि कहीं मेरी ये आदत फायदा पहुंचाने की बजाय नुकसान न पहुंचाने लगे। कैसे मालूल होगा कि मैंने ओवर-ट्रेनिंग कर ली है। क्या ओवर-ट्रेनिंग के लक्षण हैं?

स्ट्रैंथ कोच और फिटनेस ट्रेनर अर्नव सरकार के अनुसार, ओवर-ट्रेनिंग के कुछ लक्षण हैं:

  • सुस्ती
  • मांसपेशियों का आकार कम होना
  • मूड स्विंग
  • ट्रेनिंग के लिए मोटिवेशन कम होना
  • बीमार महसूस होना

अर्नव कहते हैं, ‘अगर वर्कआउट करने से आप बेहतर और मज़बूत महसूस करने की जगह हर वक्त की थकान और दर्द महसूस करते हैं तो आप शायद ओवर ट्रेनिंग कर रहे हैं।’

क्यों करते हैं लोग ओवर-ट्रेनिंग

कई बार लोग तनाव या गुस्से के चलते अधिक वज़न उठाकर एक्सरसाइज़ कर लेते हैं। कुछ लोग जल्दी शेप में आने के लिए दिन में दो बार एक्सरसाइज़ कर लेते हैं। कुछ लोग अपने साथ जिमिंग करने वाले लोगों के साथ प्रतियोगिता करके अधिक एक्सरसाइज़ करने लगते हैं। कारण चाहे कोई भी हो लेकिन ज़रूरत से ज्यादा एक्सरसाइज़ भी नुकसान पहुंचाती है। ऐसा करने से कार्टिसोल रिलीज़ होता है जो कि एक ‘स्ट्रेस हार्मोन’ माना जाता है। इससे आपका फिटनेस गोल पूरा करना अधिक मुश्किल हो सकता है।

अर्नव कहते हैं, ‘मसल्स बनाने के लिए हार्डकोर ट्रेनिंग ज़रूरी है लेकिन इसे ज़रूरत से ज्यादा नहीं करना चाहिए।’ हालांकि इसका मतलब ये नहीं है कि आपको एक्सरसाइज़ करना कम कर देना चाहिए या कभी-कभी एक्सरसाइज़ करना चाहिए। एक्सरसाइज़ नियमित रूप से करें, लेकिन इतनी न करें कि दर्द होने लगे। ऐसी एक्सरसाइज़ आपको नुकसान पहुंचाती है।

मूल स्रोत –What are the signs of overtraining?

अनुवादक – Shabnam Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source