क्या वर्कआउट करने से हैंगओवर में आराम मिलता है?

कभी भी सीमित मात्रा से ज्यादा अल्कोहल का सेवन न करें!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : February 17, 2017 1:19 PM IST

मैं एक 31 साल का पुरुष हूँ और मैं हर वीकेंड पर अल्कोहल का सेवन करता हूँ। मैं हमेशा इतनी अधिक मात्रा में शराब पीता हूँ कि अगली सुबह मुझे हैंगओवर की समस्या रहती है। मैं रेगुलर जिम जाता है और मेरे कुछ दोस्तों का कहना है कि हैंगओवर में वर्कआउट करना काफी सही रहता है। क्या सच में ऐसा है? क्या वर्कआउट करके हैंगओवर से निजात मिल सकती है? क्या इसके कोई साइड इफेक्ट्स भी हैं?

हमने इस बारे में मुंबई स्थित वी फिटनेस स्टूडियो की फिटनेस एक्सपर्ट रोशनी शाह से बात की। उन्होंने बताया कि वर्कआउट के दौरान लीवर कुछ मात्रा में अल्कोहल को मेटाबोलाइज कर देता है। एक घंटे के वर्कआउट में लीवर  290 एमएल बीयर या 140 एमएल वाइन ही मेटाबोलाइज कर सकता है। लेकिन अगर आपने लीवर के मेटाबोलाइज रेट से भी ज्यादा तेजी से अल्कोहल का सेवन किया है तो आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं क्योंकि ऐसी हालत में अल्कोहल आपके ब्लड में इकठ्ठा होने लगता है। अल्कोहल की वो मात्रा जो लीवर द्वारा विघटित नहीं हो पाती है वह यूरिन, पेशाब और सांस के माध्यम से बाहर निकलती है। इसलिए जब आप कभी कभी बहुत ज्यादा मात्रा में शराब पी लेते हैं तो अगले दिन आपके पूरे शरीर यहां तक की कपड़ों से भी अल्कोहल की बदबू आती ही रहती है।

कई बार जब आप ज्यादा पी लेने के बाद अगली सुबह इंटेंस वर्कआउट करने लगते हैं तो स्थिति और बिगड़ जाती है। जब आप वर्कआउट करते हैं तो अल्कोहल के कारण किडनी ज़रूरत से ज्यादा मात्रा में यूरिन उत्सर्जित करने लगता है जिस वजह से थोड़ी ही देर में आप डिहाइड्रेशन के शिकार हो जाते हैं। इसके अलावा आपके शरीर से ज़रूरत से ज्यादा पसीना भी निकलने लगता है जो कि डिहाइड्रेशन होने का एक मुख्य कारण है। इसलिए बेहतर होगा कि हैंगओवर होने पर आप कभी भी वर्कआउट न करें। हैंगओवर से छुटकारा पाने के लिए और भी कई घरेलू तरीके हैं जिन्हें आप आजमा सकते हैं।

इस बात का ध्यान रखें कि हफ्ते में कभी एक बार सीमित मात्रा में ड्रिंक कर सकते हैं लेकिन अगर आप हर वीकेंड पर ही हद से ज्यादा ड्रिंक कर रहे हैं तो इससे सिर्फ हैंगओवर ही नहीं बल्कि और कई गंभीर बीमारियां भी हो सकती हैं। ज्यादा अल्कोहल आपके लीवर और किडनी को बुरी तरह प्रभावित करती है। इसलिए अगली बार ड्रिंक करते समय उनकी मात्रा का विशेष ध्यान रखें।

Read this in English

अनुवादक: Anoop Singh

चित्र स्रोत: Shutterstock

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.