... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 12:16 PM IST
Read this inEnglish
अनुवादक – Shabnam Khan
मैंने सुना है कि योगाभ्यास के लिए सबसे अच्छा समय सुबह का होता है। मैं थोड़ी देर से जागता हूं इसलिए मेरे लिए सुबह योग करना थोड़ा मुश्किल है। क्या मैं शाम को योगाभ्यास कर सकता हूं?
अगर आप सुबह जाग नहीं सकते तो इसका मतलब ये नहीं है कि आप योग कर ही नहीं सकते। आप दिन में किसी भी समय योगाभ्यास कर सकते हैं। योग एक्सपर्ट सुनैना रेखी के अनुसार, शाम को योग करने से आपका मन भी शांत होता है। इस वजह से आपको नींद अच्छी आती है। जब आप दिनभर काम के दौरान भाग-दौड़ करते हैं, डेडलाइन की टेंशन लेते हैं और थक जाते हैं, तो शाम को योग करके आप अपना स्ट्रेस दूर कर सकते हैं। (इसे भी पढ़ें - वज़न घटाने के लिए 12 योगासन)
कुछ योगासन ऐसे हैं जो आपके मन को शांत करते हैं और उन्हें करने का सबसे अच्छा समय शाम या रात का ही है। पश्चिमोत्तानासन और उत्तानासन ऐसे दो आसन हैं जो आपकी स्पाइन से दबाव को कम करता है। साथ ही साथ, ये आपका तनाव दूर करता है और शरीर को डीटॉक्सीफाय करता है। तो आप, शाम में इन आसनों का अभ्यास कर सकते हैं।
शाम को योग का अभ्यास करते हुए कुछ बातों का ख़ास ध्यान रखना चाहिए। सबसे पहले, सुनिश्चित कर लें कि जब आप योगाभ्यास कर रहे हों तो आपका पेट ख़ाली हो। और याद रखें, आप योगाभ्यास चाहे सुबह करें या शाम को, 5 से 10 मिनट के लिए श्वासन ज़रूर करें। इससे आप दिनभर की भागदौड़ से शरीर और मन को शांत करके ही योगाभ्यास पर ध्यान लगा पाएंगे।
तो याद रखें, आप किस समय योगाभ्यास करते हैं इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। ज़रूरी है कि आप योग के लिए एक समय तय करें, और इसे अपनी आदत बना लें।
चित्र स्रोत - Shuttetstock