... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 12:16 PM IST
Read this in English
अनुवादक – Shabnam Khan
मैं 35 वर्षीय महिला हूं, और मेरा वज़न 75 किलो है। मैं योग क्लास जॉइन करना चाहती हूं लेकिन मेरे दोस्तों का कहना है कि पहले मुझे अपना वज़न कम करना चाहिए। क्या ये सही है कि योग से पहले मुझे वज़न घटाने की ज़रूरत है?
ये बात ठीक है कि आपको कुछ योग पोज़ के दौरान अधिक वज़न होने के कारण परेशानी झेलनी पड़ सकती है। एक्स्ट्रा वज़न आपके जोड़ों पर अधिक दबाव भी बनाता है। हालांकि जानी मानी योग एक्सपर्ट सुनैना रेखी कहती हैं कि योगाभ्यास से पहले आपको वज़न घटाने की ज़रूरत नहीं है। बल्कि खुद योग आपकी इस काम में मदद कर सकता है। योग करने से आपका शरीर अधिक लचीला होता है जिसकी वजह से आप ज्यादा से ज्यादा रोज़मर्रा के काम कर सकती हैं। अगर ऐसा होता है तो आपको वज़न घटाने में मदद मिलती है। (इसे भी पढ़ें - अधिक डरने वाले लोगों के लिए योग मुद्रा)
योग की मदद से आप अपनी कैलोरी घटा सकती हैं, वो भी हेल्दी तरीके से। नियमित रूप से योगाभ्यास से आपकी बॉडी डीटॉक्सीफाई होती है, जिससे आप कई बीमारियों से बच सकती हैं। इससे आपके वज़न घटने की प्रक्रिया भी तेज़ होगी। योग करने से शरीर के सभी अंग उत्तेजित और सक्रिय हो जाते हैं, जिसकी वजह से वो अपना काम अच्छी तरीके से करने लगते हैं। स्लो पेस योग जैसे कि अयंगर और कृपालु की जगह आपको फास्ट पेस स्टाइल योग जैसे कि पावर योग, विन्यसा और आष्टांग योग का अभ्यास करना चाहिए। ये योग करने से आप मसल स्ट्रेच कर पाएंगे, मेटाबॉलिज़्म बेहतर होगा और इस तरीके से आप अधिक कैलोरी बर्न करेंगी।
चित्र स्रोत - Shutterstock