हेवी वेट ट्रेनिंग के बाद कितना सोएं?

8 या 10, वेट ट्रेनिंग के बाद कितने घंटे सोना सही, जानिये।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 12:15 PM IST

Read this in English

अनुवादक – Shabnam Khan

मैं वेट ट्रेनिंग ले रहा हूं, मुझे कितना सोना चाहिए? मैं इतना जानता हूं कि सामान्य लोगों को 8 घंटे की नींद लेने की सलाह दी जाती है, लेकिन मेरी जिम में किसी ने मुझे कहा कि मुझे अपनी मसल्स को आराम देने के लिए कम से कम 10 घंटे सोना चाहिए। क्या ये बात सही है?

इस सलाव का जवाब फिटनेस ट्रेनर अक्षय चोपड़ा ने दिया है।

आपको 8 घंटे की नींद की ज़रूरत होती है लेकिन वो नींद ऐसी होनी चाहिए जिसमें आपको कोई डिस्टर्ब न करे। नींद के घंटे से ज्यादा ये बात महत्व रखती है कि आपने कैसी नींद ली। हेवी वेट ट्रेनिंग के बाद आपके शरीर को आराम और पोषण दोनों की ज़रूरत होती है, जिससे भरपाई हो सके। इसलिए अगर आप नींद पूरी नहीं लेंगे तो आपका स्ट्रेस हार्मोन कॉर्टिसोल बढ़ सकता है, जिससे आपकी इच्छा के उलट प्रभाव पड़ेंगे।

अगर आप एक बार में पूरी नींद नहीं ले पा रहे तो कोशिश करें कि दिन में एक बार एक घंटे के लिए ज़रूर सो जाएं। लेकिन ध्यान रहे कि एक घंटे से ज्यादा दिन में न सोएं क्योंकि अगर ऐसा होता है तो आपको बाकी के दिन सुस्ती महसूस होगी।

10 घंटे की नींद की ज़रूरत आपको नहीं है। इतनी नींद की ज़रूरत वर्ल्ड क्लास एथलीट को होती है जो दिन में 6-8 घंटे के लिए प्रेक्टिस करता है। आपको खाने, सोने और ट्रेनिंग तीनों पर ध्यान देना है।

 (फ्लाइट लेफ्टिनेंट और फिटनेस ट्रेनर अक्षय चोपड़ा का दिल्ली में ‘बॉडी मिकेनिक्स’ नाम से एक जिम है। उनके जिम  बैटलिंग रोप्स, सैंडबैग्स, चेन, टायर, मोंकी बार, हर्डल और इस तरह की कई सुविधाएं मौजूद है।)

 चित्र स्रोत - Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source