क्या शहद को गर्म करना सेफ होता है?

क्या शहद को उबलते पानी या चाय में मिलाकर लेना सेहत के नजरिये से अच्छा होता है?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:35 PM IST

ये नैचुरल रेमिडी तो सदियों से चल रहा है कि सुबह खाली पेट एक गिलास गुनगुने गर्म पानीमें शहद और नींबू का रस मिलाकर पीने से बढ़ता वज़न कंट्रोल में आ जाता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि शहद को गर्म करने या उबलते पानी या चाय में डालने या फिर गर्म घी में मिलाकर सेवन करना सेफ होता है? कई अध्ययनों से ये साबित हुआ है कि शहद को कच्चे रूप में सेवन करने से इसका एन्टी इंफ्लैमटोरी और एन्टी बैक्टिरीयल गुण भरपूर मात्रा में मिल पाता है लेकिन इसको गर्म करने या गर्म पानी या चाय में मिलाकर लेने से एक तो इसकी पौष्टिकता कम हो जाती है या फिर कुछ मामलों में ये सेहत के लिए विष के रूप में काम करता है।

आयुर्वेद के अनुसार अगर शहदको गर्म शहद किया जाय या घी के साथ मिलाकर खाया जाय तो सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। 2010 के आयुर्वेद के जर्नल ऑफ रिसर्च में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार अगर शहद को 140 डिग्री सेंटीग्रेड में गर्म किया जाय तो उसका स्पेसिफिक ग्रेविटी कम हो जाता है। शहद को जब 60 से 140 डिग्री सेंटीग्रेट  तक गर्म किया जाता है तब उसका हाईड्रोक्सीमिथाईल फुरफुरालडिहाइड (HMF) बढ़ जाता है। क्योंकि हाईड्रोक्सीमिथाईल फुरफुरालडिहाइड मेटाबॉलिज्ड होकर 5-हाइड्रोक्सीमिथाइल-2-फूरोइक एसिड (HMFA) में बदल जाता है। इसके अलावा 5-सल्फोक्सीमिथाइलफुरफुराल, मुटागन, बनता है जो आंशिक रूप से स्वास्थ्य को क्षति पहुँचाता है। अध्ययन से ये साबित हुआ है कि घी के साथ शहद को मिक्स करने पर हाईड्रोक्सीमिथाईल फुरफुरालडिहाइड का उत्पादन होता है जो इसको विषाक्त बनाता है। क्या आप असली और नकली शहदको पहचान सकते हैं?

शहद का इस्तेमाल कैसे करे?

जैसे कि पहले भी कहा गया है कि शहद को नैचुरल रूप में लेने से वह सेहत के लिए फायदेमंद होता है लेकिन शहद को गर्म करने पर उसका फ्लेवर और गुण दोनों नष्ट हो जाता है और वह शुगर सिरप से ज्यादा कुछ नहीं रह जाता है। गुनगुने गर्म पानी में शहद और नींबू डालकर पीना तो अच्छा होता है लेकिन गर्म घी में डालकर या खाना पकाते वक्त डालकर खाना सेफ नहीं होता है। अगर आप कोई भी चीज बेक करते वक्त मिठास लाने के लिए शहद का इस्तेमाल कर रहे हैं तो उसके जगह पर गुड़ या ड्राई फ्रूट्स का इस्तेमाल करें। आप दूसरे मसालों के साथ भी इसको मिला सकते हैं या यूं ही खा सकते हैं।

Read this in English.

अनुवादक: Mousumi Dutta

चित्र स्रोत: Shutterstock

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source