ब्रेस्ट साइज़ कम किये बिना वज़न कैसे घटाएं?

क्या शरीर के किसी ख़ास हिस्से का वज़न घटाना मुमकिन है? जानिये।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 12:13 PM IST

Read this in English

अनुवादक – Shabnam Khan

मैं 26 वर्षीय युवती हूं। मैं वज़न घटाना चाहती थी, लेकिन जैसे ही मैं दो-तीन किलो वज़न घटाया, मेरी ब्रेस्ट का साइज़ भी कम हो गया। क्या बिना ब्रेस्ट का साइज़ घटाए वज़न घटाना मुमकिन नहीं है?

जब वज़न घटाने की बात आती है तो आप पूरे शरीर से फैट कम करते हैं, न कि किसी ख़ास हिस्से से। सिर्फ एक हिस्से से वज़न कम करना मुमकिन नहीं है। लेकिन फिर भी, अगर आप शरीर के आप चाहती हैं कि वज़न घटाने में आपकी ब्रेस्ट का वज़न कम न हो तो हमारे पास आपके लिए एक खुशखबरी है।

फिटनेस एक्सपर्ट मारिका जोहान्सन के अनुसार, अगर आप वज़न घटाने के दौरान अपनी चेस्ट का वज़न भी घटा लें तो भी आप प्लैंक्स, पुश-अप्स, बेंच प्रेस और डंबेल फ्लाइज़ जैसी स्ट्रैंथ ट्रेनिंग को अपने वर्कआउट में शामिल करके अपनी ब्रेस्ट को उठा हुआ दिखा सकती हैं। लिंफ नॉड्स, डक्ट्स और लोब्स के साथ-साथ आपकी ब्रेस्ट में भी काफी अंडरलाइंग फैट होता है। स्ट्रैंथ ट्रेनिंग से आपकी अंडरलाइन पैक्टोरल मसल्स (underlying pectoral muscles) बनेंगी जबकि फैट बर्न होने में मदद मिलेगी। साथ ही, इन कार्डियोवस्कुलर एक्टिविटी को करने से पहले वॉर्म-अप करना न भूलें। इन एक्सरसाइज़ को करने से पहले लाइट 5-10 मिनट कार्डियो एक्सरसाइज़ करें। (पेट की चर्बी जल्द घटाने का आसान तरीका)

योग आपकी ब्रेस्ट को उठा हुआ और उभरा हुआ दिखाने में काफी मदद कर सकता है। शीर्षासन, भुजंगासन और सेतुबंधासन आपकी ब्रेस्ट्स की शेप बेहतर करने वाले योगासन हैं। योग एक्सपर्ट सुनैना रेखी, ये योगासन चेस्ट और ब्रेस्ट के नीचे की जगह की मसल्स को मज़बूत करने में मदद करते हैं।

इन सबके अलावा, ये बाद याद रखें कि आपकी ब्रा की फिटिंग ठीक हो। आपके ब्रेस्ट कैसे दिखते हैं, ये आपके ब्रा पर भी निर्भर करता है।

चित्र स्रोत - Shutterstock


 

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source