... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 1:51 PM IST
Read this in English.
अनुवादक: Mousumi Dutta
गर्मी पड़ना शुरू हो गया है और इन दिनों पेट और सेहत दोनों को सही रखने के लिए खान-पान दोनों पर विशेष रूप से ध्यान देने की ज़रूरत होती है। गर्मी के दिनों में किन फूड्स को ज्यादा खाने से बचना चाहिए इस बात का ध्यान रखना चाहिए। लेकिन आम तौर पर लोग ये मानते हैं गर्मी में अंडा नहीं खाना चाहिए क्योंकि ये नेचर में हॉट होता है जो सेहत को नुकसान पहुँचाते हैं। वैसे तो अंडा खाने से बहुत सारे फायदे पहुँचते हैं क्योंकि इसमें प्रोटीन, विटामिन ए, डी और बहुत सारे पौष्टिकतायें होते हैं जो दिल का दौरा पड़ने के खतरे को कुछ हद तक कम करता है। चलिये डाइटिशियन से पता लगाते हैं कि क्या इतने फायदे होने के बावजूद अंडा खाना सेहत के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है?
डॉ. नेहा संवाल्का, डायटिशियन का कहना है कि ये धारणा मिथक है। ये सही है कि अंडा का प्रभाव गर्म होता है लेकिन कॉमप्लीट फूड होता है। अंडा में बहुत तरह का विटामिन, मिनरल जैसे कैल्सियम, आयरन, फॉस्फोरस रहता है। ये आम धारणा है कि इसको खाने से गर्मी के दिनों में बदहजमी जैसी समस्या हो सकती है। शायद आपको ये जानकर आश्चर्य होगा कि अंडा गर्मी के कारण होने वाले कष्ट को कम करने में बहुत हद तक मदद करता है। क्योंकि इसमें कुछ ऐसे पौष्टिकतायें होते हैं बॉडी के फ्लूइड बैलेंस को मेन्टेन करने में मदद करता है, जो गर्मी के लिए ज़रूरी होता है। अंडा आपके एनर्जी लेवल को हाई रखता है जिसके कारण गर्मी में आपको थकान और कमजोरी महसूस नहीं हो पाती है। पढ़े- जानिये कितनी फायदेमंद होती है अंडे की ज़र्दी
दिन में कितने अंडे खाना चाहिए?
डॉ. नेहा का कहना है कि दिन में एक या दो से ज्यादा अंडा नहीं खाना चाहिए। यहाँ तक कि बॉडी बिल्डर जो चार से छह अंडा मसल्स को बिल्ड अप करने के लिए के लिए खाते हैं उनको भी गर्मी के दिनों में इसी संख्या कम करके दो पर लाने की सलाह दी जाती है। अंडा ज्यादा खाने से गर्मी पैदा हो सकती है जिसके कारण पेट में गड़बड़ी होने की आशंका हो सकती है। पढ़े- देसी अंडा या सफ़ेद अंडा, क्या है ज्यादा फायदेमंद ?
डॉ. नेहा का कहना है कि अंडा किसी भी रूप में खा सकते हैं चाहे हो ऑमलेट हो या उबला हुआ है। लेकिन फ्राइड फॉर्म से उबला हुआ अंडा ज्यादा हेल्दी होता है।
चित्र स्रोत: Shutterstock