बुखार होने पर एक्सरसाइज़ करना, सही या गलत?

बुख़ार में एक्सरसाइज़ करना, नुकसानदायक या फायदेमंद? जानें यहां।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 12:15 PM IST

Read in English

अनुवादक – Shabnam Khan

ये बात सही है कि नियमित रूप से शारीरिक गतिविधि होने पर आपका इम्यून सिस्टम मज़बूत रहता है। लेकिन, गोल्ड जिम के फिटनेस एक्सपर्ट सागर पेडनेकर का मानना है कि अगर आपने बुख़ार में एक्सरसाइज़ की, तो फायदा होना तो दूर, आपकी हालत और ज्यादा बिगड़ सकती है। जब आपका शरीर बुख़ार का सामना करते हुए खुद को संभालने की कोशिश कर रहा होता है तो बेहतर है कि आप एक्सरसाइज़ से ब्रेक लें और थोड़ा आराम करें।

अगर आपको बुख़ार के साथ-साथ मांसपेशियों, जोड़ों और सिर में भी दर्द है तो आपको किसी भी तरह की शारीरिक गतिविधि से मदद नहीं मिलेगी। जब आप बीमार होते हैं तो उस बीमारी से उबरने के लिए आपके शरीर को आराम की ज़रूरत होती है। आपका इम्यून सिस्टम कमज़ोर होता है और आपके शरीर पर पहले ही काफी दबाव होता है। ऐसे में आपको ढेर सारा लिक्विड फूड लेना चाहिए और इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आप थोड़ा ज्यादा सोएं। साथ ही, बुख़ार के लक्षणों में जल्दी राहत पाने के लिए डॉक्टर के पास जाएं। (इसे भी पढ़ें - स्ट्रेस दूर करने के लिए एक्सरसाइज़)

सागर के अनुसार, जब आप बुख़ार से उबर जाएं, और वापस एक्सरसाइजॉ करना चाहें, तो ध्यान रखें शुरुआती 5-6 दिनों तक भारी एक्सरसाइज़ न करें। अपने आपको बहुत ज्यादा न थकाएं। क्योंकि ऐसा करने से मांसपेशियों पर दबाव पड़ेगा और सांस लेने में दिक्कत भी हो सकती है।

योग एक्सपर्ट सुनैना रेखी के अनुसार, अगर आपको बुख़ार के साथ-साथ ज़ुकाम, गले में दर्द भी है तो आप पर्वतासन, कपालभाति और उज्जयी प्राणायाम का अभ्यास कर सकते हैं। इससे आपके बुख़ार के ये लक्षण दूर होंगे और आपको राहत मिलेगी।

चित्र स्रोत - Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source