दुबला हूं, वज़न बढ़ाने के लिए जंक फूड खाऊं?

वज़न बढ़ाएं, लेकिन सही तरीका अपनाएं।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 12:15 PM IST

Read in English

अनुवादक – Shabnam Khan

मैं बहुत दुबला पतला हूं। इसलिए थोड़ा वज़न बढ़ाना चाहता हूं। क्या जंक फूड खाने और हाई कैलोरी फूड लेने से मेरा वज़न जल्दी बढ़ जाएगा? कृपया सलाह दें।

जितना बड़ा चैलेंज वज़न घटाना है, उतना ही बड़ा चैलेंज वज़न बढ़ाना भी है। वज़न बढ़ाने के तरीकों से जुड़े कई मिथक हैं। कुछ लोगों को लगता है कि बहुत सारा खाने से वज़न बढ़ जाता है। लेकिन आपको वज़न बढ़ाने के लिए ज्यादा खाने की ज़रूरत नहीं है। ये आदत वज़न बढ़ाने का हेल्दी तरीका नहीं है। हमने नयती हॉस्पिटल मथुरा की डायटीशियन डॉक्टर आस्था शर्मा से पूछा कि क्या ज्यादा कैलोरी लेने से वज़न बढ़ने में मदद मिलती है? उनका जवाब ये था:

ज्यादातर लोग जो वज़न बढ़ाना चाहते हैं ऑयली फूड खाने लगते हैं, लेकिन उन्हें इस बात का मालूम नहीं होता है कि ये उनकी सेहत के लिए अच्छा नहीं है। ट्रांस फैट अधिक वाली चीज़ें खाने से नुकसानदायक एलडीएल कॉलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ता है और फायदेमंद एचडीएल कॉलेस्ट्रॉल का स्तर कम हो जाता है। ट्रांस फैट इनफ्लेमेशन पैदा करते हैं जिससे दिल की बीमारियों, डायबीटिज़ और अन्य गंभीर समस्याओं का जोखिम बढ़ता है। (इसे भी पढ़ें - वज़न बढ़ाने के 10 आसान तरीके)

वड़ा पाव, बर्गर, पिज़्ज़ा, समोसे जैसे जंक फूड में कैलोरी बहुत अधिक होती है लेकिन उनसे सिर्फ बॉडी फैट बढ़ता है, मसल मास नहीं। अगर आपको सही तरीके से वज़न बढ़ाना है तो आपको मसल मास बढ़ाना होगा। कैलोरी भी ज़रूरी हैं। आप जितनी कैलोरी बर्न करते हैं उससे अधिक कैलोरी लेनी होगी। मसल्स के लिए प्रोटीन रिच डायट लेना ज़रूरी है।

लोग सोचते हैं कि अगर आप वज़न बढ़ाना चाहते हैं तो एक्सरसाइज़ नहीं करनी चाहिए। ये भी एक गलतफहमी है। आपको वज़न बढ़ाने के लिए भी एक्सरसाइज़ और फिज़िकल एक्टिविटी करनी चाहिए। हर दिन 30 मिनट की एक्सरसाइज़ से आपके शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकलेंगे और आप हेल्दी रहेंगे।

चित्र स्रोत - Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source