... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 12:13 PM IST
Read this in English
मेरा नाम सुनील है और मैं पित्त प्रकृति से पीड़ित हूं। मैं जानना चाहता हूं कि मुझे खाना किस समय खाना चाहिए और साथ ही ये भी बताएं कि मैं खाने में क्या खाऊं?
एक्सपर्ट डायटीशियन नेहा चांदना के अनुसार, दिन में हर 2-3 घंटे बाद कोई न कोई चीज़ खाते रहें ताकि आपका एसिड लेवल बढ़े नहीं। कोशिश करें कि फल, सब्ज़ी और अनाज जैसे अल्कालाइन चीज़ें ज़रूर खाएं। रेड मीट खानें से बचें और ढेर सारा पानी पियें।
अगर आपको पित्त समस्या अधिक है तो आपको त्वचा पर जलन, बदहज़मी, अधिक पसीना बहना जैसी परेशानियों का सामना भी करना पड़ेगा। योगी कैमरॉन एल्बोर्ज़िआ जिन्होंने आर्शा योग विद्या पीतम ट्रस्ट से श्री वासुदेवन की छत्रछाया में आयुर्वेद पढ़ा, उन्होंने अपनी किताब ‘दि वन प्लान’ में इस बात का ज़िक्र किया है कि किस तरह से कोई व्यक्ति सही खानपान से इस दोष को ठीक कर सकता है। हम उसमें से आपके लिए पित्त से संबंधित खानपाना की जानकारी लाए हैं।
आपको अपने खानपान में नीचे बताई चीज़ें शामिल करनी चाहिएं:
फल – सेब, ऐवोकेडो, ताज़े अंजीर, काले और लाल अंगूर, आम, खरबूज़ा, संतरे, अमरूद, अनानास, अनार, किशमिश।
सब्ज़ियां – ब्रोकली, गोभी, खीरा, हरी बींस, हरी शिमला मिर्च, हरी पत्तेदार सब्ज़ियां, मशरूम, भिंडी, टमाटर, कद्दू।
अनाज – जौ, ओट्स, गेहूं, सफेद बासमाती चावल।
डेयरी – गाय का दूध, घी।
फलीदार पौधे – काली बींस, किडनी बींस, मूंग बींस, तोफू।
नट्स और बीज – कद्दू के बीज, सूरजमुखी के बीज।
तेल – नारियल का तेल, जैतून का तेल, सूरजमुखी का तेल।
मीठा – गुड़, मैपल सिरप।
मसाले – इलायची, दालचीनी, धनिया, सौंफ, केसर।
मूल स्रोत –What should I eat if I have pitta prakruti?
अनुवादक – Shabnam Khan
चित्र स्रोत - Shutterstock
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।