कैसे पहचानें कि कौन सी ब्रेड सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद ?

बहुत ज्यादा सॉफ्ट और लचीले लगने वाले ब्रेड को कभी न खरीदें!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:34 PM IST

आज कल बाज़ार में इतने अलग अलग तरह के ब्रेड मिलते हैं कि अक्सर कुछ लोग परेशान हो जाते हैं कि आखिर कौन सा ब्रेड सही है और कौन-सा नहीं। इसलिए ज़रूरी है कि आप इससे जुड़ी पूरी जानकारी रखें जिससे आपको अपने लिए सबसे उपयुक्त ब्रेड चुनने में सावधानी रहेगी। जानी मानी न्यूट्रीशिनिस्ट अन्वेषा शर्मा यहाँ बता रही है कि बाज़ार में हेल्दी ब्रेड का चुनाव कैसे करें।

100% होल ग्रेन : यह हम सभी जानते हैं कि होल ग्रेन ब्रेड स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होते हैं क्योंकि इनमें फाइबर, विटामिन और प्रोटीन की पर्याप्त मात्रा होती है। लेकिन फिर भी इन्हें खरीदते समय इस बात का ध्यान ज़रूर रखें कि इसके पैकेट पर ‘100% होल ग्रेन’ लिखा हुआ हो, क्योंकि कुछ ब्रेड के पैकेट पर सिर्फ ‘होल ग्रेन’ लिखा होता है जबकि उसमें अनाजों की मात्रा सिर्फ 50% तक ही होती है। इसलिए ठीक से फ़ूड लेबल चेक करें।

मिलावट: ब्रेड में आर्टिफीशियल कलर, फ्लेवर और प्रिजरवेटिव भी मिलाये जाते हैं। इसलिए यह ध्यान रखें कि जितनी कम मिलावट होगी ब्रेड की गुणवत्ता या क्वालिटी उतनी ही अच्छी होगी। ऐसे ब्रेड का बिलकुल भी सेवन न करें जिसमें ट्रांस फैट और फ्रूक्टोज कॉर्न सिरप की मात्रा ज्यादा हो।

फाइबर से भरपूर: एक दिन में आपको कम से कम 25 ग्राम फाइबर की ज़रूरत होती है और लगभग फाइबर की आधी मात्रा आप साबुत अनाज से ही पाते हैं। इसलिए पैकेट के फ़ूड लेबल को चेक करें और उसमें फाइबर की मात्रा देखे। जिस ब्रेड की एक स्लाइस में 3 ग्राम फाइबर हो वो आपके लिए सबसे उपयुक्त है।

बहुत ज्यादा सॉफ्ट और लचीले लगने वाले ब्रेड का कम से सेवन करें। बेहतर होगा कि खरीदने से पहले एक बार ब्रेड के पैकेट को दबाकर देखें अगर वो बहुत जल्दी दब जाता है तो उसकी जगह थोड़े सख्त ब्रेड का चुनाव करें।

Read this in English

अनुवादक: Anoop Singh

चित्र स्रोत: Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source