... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 12:15 PM IST
Read this in English
अनुवादक – Shabnam Khan
मैं एक दुबला लड़का था। कुछ महीने ट्रेनिंग के बाद मैंने कुछ वज़न बढ़ा लिया है और बाइसेप्स भी बढ़ा लिये हैं। मेरी चेस्ट पहले से काफी चौड़ी हो गई है। लेकिन अभी भी मेरी लोअर चेस्ट दुबली लगती है और जब मैं गहरी सांस लेता हूं तो मेरी पसलियां साफ नज़र आती हैं। इस जगह मसल्स कैसे बना सकता हूं और ये भरी-भरी कैसे दिखेगी?
इस सवाल का जवाब फिटनेस ट्रेनर अक्षय चोपड़ा दे रहे हैं।
ये सवाल बहुत आम है, ख़ासतौर पर नए लोगों के लिए। ये सवाल बिल्कुल वैसा है कि कोई हाई स्कूल में साइंस की किताब खोलते ही पूछे कि एस्ट्रोनॉट कैसे बनते हैं? थोड़ा सब्र करें। जिस तरीके से शरीर के किसी ख़ास हिस्से का वज़न एकदम से कम नहीं किया जा सकता बिल्कुल उसी तरीके से किसी ख़ास जगह मसल्स भी नहीं बनाई जा सकती।
आपने अक्सर देखा होगा कि ज्यादातर लड़के जिम में अपनी बॉडी के ऊपरी हिस्से के लिए वर्कआउट करते हैं जिससे उन्हें ‘चिकन लेग सिंड्रोम’ हो सकता है जिसमें ऊपरी शरीर बड़ा और पैर पतले लगते हैं। 60% से अधिक मसल मास बॉडी के निचले हिस्से में होता है। लेकिन लोग 40% शरीर के लिए हफ्ते में 6 दिन वर्कआउट करते हैं जिससे उनके शरीर में मसल्स का बैलेंस बिगड़ जाता है।
याद रखें एक सीमित समय तक ही आपका शरीर ये अनुपात स्वीकार कर पाएगा। कुछ समय बाद आपके शरीर के हिस्से किसी एक आकार पर आकर रूक जाएंगे और वो तब तक नहीं बढ़ेंगे जब तक दूसरे हिस्सों का विकास रूका रहेगा। उदाहरण के लिए, बाजुओं को एक इंच बढ़ाने के लिए पूरे शरीर का 7-10 किलो वज़न बढ़ाना होगा।
इसलिए अभी के लिए आप सिर्फ अच्छे खानपान और हेवी लिफ्टिंग पर ध्यान लगाएं। बाकी सब अपने आप एक सही वक्त आने पर हो जाएगा।
चित्र स्रोत - YouTube