एक दिन में कितने चम्मच कुकिंग ऑयल लेना ठीक?

आप अपने खाने में कितने तेल का इस्तेमाल करते हैं?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 12:14 PM IST

Read this in English

अनुवादक – Shabnam Khan

मैं एक हाउसवाइफ हूं। मैं पूरे परिवार के लिए खाना बनाती हूं और खाने में तेल का इस्तेमाल तो होता ही है। लेकिन मैं जानना चाहती हूं कि क्या ये हेल्दी तरीका है? मुझे खाने में एक दिन में कितने तेल का इस्तेमाल करना चाहिए? क्या अलग-अलग उम्र के लोगों को अलग-अलग मात्रा में तेल का सेवन करना ज़रूरी है?

ज्यादातर घरों में खाना बनाने के दौरान तेल का इस्तेमाल किया जाता है। हम दिन में तीन बार खाना खाते हैं और इस वजह से जरूरत से ज्यादा तेल का सेवन कर लेते हैं।इसलिए ज़रूरी है कि खाने के साथ हम जितना तेल का सेवन करते हैं, उस पर नियंत्रण रखा जाए। अगर आप अपने घर के लोगें के लिए खाना बना रही हैं तो ध्यान रखें कि स्वस्थ मात्रा में तेल का इस्तेमाल करें।

इसके लिए डायटीशियन नेहा चांदना निम्न सलाह देती हैं:

  • नेहा के मुताबिक, एक वयस्क को हर रोज़ अधिक से अधिक 20 ग्राम यानी 4 चम्मच तेल लेना चाहिए। सेहत और फिटनेस गोल के हिसाब से ये मात्रा बदल भी सकती है।

  • अगर आपके परिवार में कोई वेट लॉस डायट पर है तो आपको ध्यान रखना चाहिए कि उसके खाने में 3 चम्मच से कम तेल हो। इसी तरह, दिल के मरीज़ को 2 चम्मच से कम तेल का सेवन करना चाहिए।

  • नेहा के अनुसार, 9 साल तक के बच्चे को एक दिन में 5 चम्मच तेल दिया जा सकता है। उसके बाद आधा चम्मच तेल कम करके दें।

कैसे करें तेल की मात्रा कम

  • नेहा कहती हैं, ‘खाना बनाने का तरीका बदलें। उदाहरण के लिए फ्राई की बजाय बेकिंग और स्टीमिंग ट्राई करें।’

  • वो आगे कहती हैं, ‘मूंगफली, एवोकैडो, ऑलिव्ज, नट्स, पंपकिन सीड्स आदि से फैट लें।’

  • एक दिन में 4-5 चम्मच तेल न लें इससे दिल की बीमारियों जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।

चित्र स्रोत - Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source