जानिये जिमिंग कैसे बन जाती है एक बुरी आदत!

क्या आप एक दिन भी बिना जिम जाए नहीं रह पाते? जानें क्यों होता है ऐसा।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 12:14 PM IST

Read this in English

अनुवादक – Shabnam Khan

मैं जानता हूं कि हेल्दी रहने के लिए जिमिंग करना अच्छा है लेकिन क्या ये एक नशा भी है? मैंने ये नोटिस किया है कि जब भी मैं कुछ दिनों कि लिए जिमिंग रोक देता हूं तो मैं डिप्रेस फील करने लगता है। मैंने बहुत से दोस्तों को ये कहते सुना है कि जब वो कुछ दिन के लिए वर्कआउट नहीं कर पाते तो उन्हें ठीक महसूस नहीं होता। ऐसा क्यों होता है?

आप अकेले नहीं हैं! दुनिया में ऐसे कई लोग बिल्कुल ऐसा ही महसूस करते हैं। उनके लिए वेट ट्रेनिंग एक थैरेपी है जो बाहरी दुनिया से लड़ने की क्षमता पैदा करती है। जिम एडिक्ट और ड्रग एडिक्ट के बीच कई सारी समानताएं भी देखी जा सकती हैं। जिस तरह ड्रग एडिक्ट अपना एडिक्शन पूरा करने के लिए कहीं से भी पैसों की इंतज़ाम करता है वैसे ही जिम एडिक्ट वेट ट्रेनिंग करने के लिए वक्त निकाल ही लेता है। थोड़ी देर ड्रग न मिलने में ड्रग एडिक्ट परेशान हो जाता है, बिल्कुल उसी तरह जिम एडिक्ट को तब तक बुरा लगता रहता है जब तक उसकी मसल्स में दर्द महसूस नहीं होता। बस फर्क इतना है कि ड्रग आपको खत्म करता है और जिमिंग आपको बनाता है। (जिम जॉइन करने से पहले ज़रूर खरीद लें ये 4 एक्सेसरीज़)

फिटनेस ट्रेनर अर्नव सरकार के अनुसार, ‘हां, जिमिंग एक एडिक्शन (नशा) है लेकिन अगर दूसरी तरह के एडिक्शन से इसकी तुलना की जाए तो ये कुछ हद तक अच्छा है। सच कहा जाए तो सफल होने के लिए आपको थोड़ा सा जिमिंग के लिए एडिक्ट होना ही पड़ता है। हालांकि जब इसकी आदत हो जाती है तो आप एक दिन भी बिना जिमिंग के नहीं रह सकते।’

आख़िर क्यों बनती है जिमिंग एक एडिक्शन?

अर्नव कहते हैं, ‘वर्कआउट के बाद एंडोर्फिन्स हार्मोन्स रिलीज़ होते हैं जो आपको ‘हाई’ फील देते हैं, यानी आपको एक अलग प्रकार का सुकून व आनंद मिलता है। और जब इसकी आदत पड़ जाती है तो एक दिन भी इसके बिना रहना मुश्किल होता है।’

किसी भी चीज़ कि अति बुरी होती है, और यही बात जिमिंग पर भी लागू होती है। अगर आप अपनी जिमिंग की दीवानगी के चलते अपनी पढ़ाई, करियर और रिलेशनशिप्स को नुकसान पहुंचा रहे हैं तो आपको इस समस्या से छुटकारा पाना चाहिए। वर्कआउट आपका जीवन सुधारने के लिए होता है, और अगर वो ये काम नहीं कर पा रहा, तो शायद आप ठीक नहीं कर रहे।

चित्र स्रोत - Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source