कौन-सा नमक स्वास्थ्य के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है?

Table salt, Himalayan salt, black salt, rock salt या sea salt , जानिए कौन सा बेहतर है!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : February 16, 2017 3:37 PM IST

नमक कई तरह के होते हैं। आमतौर पर लोग टेबल नमक, हिमालय नमक, काला नमक, सेंधा या समुद्री नमक आदि का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इनमें कौन सा नमक सबसे अधिक फायदेमंद होता है? क्या आपको नमक खाने के फायदेपता हैं? अगर नहीं, तो फिटनेस फर्स्ट में डायटीशियन रीना बालिगाआपकी मदद कर सकती हैं। रीना आपको बता रही हैं कि इनमें से कौन-सा नमक सबसे बढ़िया होता है।

क्या टेबल नमक हेल्दी है?

हिमालय नमक, सेंधा नमक और काला नमक के विपरीत टेबल नमक को खनिज पट्टी से होकर गुजरना पड़ता है जिस वजह से इसमें पोषक तत्व कम होते हैं। हालांकि इसके बारे में अच्छी बात यह है कि इसमें प्रोसेस्ड के दौरान आयोडीन जोड़ा जाता है। इसलिए इसे अधिक मात्रा में खाने से ये ना केवल इंट्रासेलुलर पानी (intracellular water) को खींचता है बल्कि किडनी पर भी दबाव बनाता है।

टेबल नमक और अन्य नमक के बीच अंतर

हालांकि सभी तरह के नमक का एक कॉमन लाभ यह है कि इनसे बॉडी का पीएच लेवल बैलेंस रहता है, गैस व जलन से आराम मिलता है और पाचन में सुधार होता है। वैसे टेस्ट की बात की जाए, तो हिमालय नमक बेस्ट होता है। क्योंकि इसमें सबसे अधिक खनिज होते हैं। इसके अलावा यह सौ फीसदी नैचुरल, अनरिफाइंड और अनपोलुटेड होता है। अन्य नमक की तुलना में इसमें कम सोडियम होता है।

अलग-अलग बीमारी के लिए अलग-अलग नमक

वैसे काला नमक एनीमिया और घेंघा से पीड़ित लोगों के लिए सबसे अच्छा है। क्योंकि इसमें आयरन और आयोडीन की सही मात्रा होती है। हाइपरटेंशन और ओस्टोपोरोसिस से पीड़ित लोगों के लिए हिमालय नमक बेहतर है। इसमें मिनरल्स की मात्रा अधिक होती है। समुद्री नमक बलगम को नष्ट करता है और बीपी को रेगुलेट करता है। सेंधा नमक डायबिटीज से पीड़ित लोगों के लिए सही होता है।

कितनी मात्रा में नमक खाना चाहिए

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, रोजाना दो ग्राम नमक खाना चाहिए। शरीर को रोजाना 500 मिलीग्राम सोडियम की जरूरत होती है। हालांकि भारतीय 10.98 ग्राम नमक खाते हैं, जो पांच गुना ज्यादा है। एक चम्मच नमक में 2300 मिलीग्राम सोडियम होता है। रीना के अनुसार, आपको दो ग्राम टेबल साल्ट, 2-4 ग्राम हिमालय नमक नहीं खाना चाहिए। अन्य नमक में भी सोडियम की मात्रा लगभग इतनी ही होती है, इसलिए इनका भी अधिक सेवन ना करें।

Read this in English

अनुवादक – Usman Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.