खाली पेट वर्कआउट करने से वज़न घटता है या बढ़ता है?

आप वर्कआउट करने के पहले क्या खाते हैं?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 12:13 PM IST

Read this in English.

मैं 25 साल का युवा हूं और मैं वज़न घटाना चाहता हूं। इसके लिए पहले मैं घर पर ही नियमित रूप से वर्कआउट करता था, हाल ही में मैंने जिम जॉइन किया है। मेरे दोस्त की सलाह है कि खाली पेट वर्कआउट करने से जल्दी वज़न घटाया जा सकता है। मैं वर्कआउट रोज सुबह उठकर करता हूं लेकिन मेरी समझ नहीं आ रहा है कि खाली पेट वर्कआउट करना क्या सही है? इससे क्या सचमुच वज़न घटता है? मुझे सही जानकारी की ज़रूरत है!

वज़न घटाने के बारे जो आम मिथक हैं, उनमें से ये भी है कि खाली पेट वर्कआउट करने से वज़न घटता है। लेकिन आपके लिए ये जानकारी ज़रूरी है कि खाली पेट वर्कआउट करने से न सिर्फ आप वज़न घटाने के मंजिल से और भी दूर हो जाते हैं बल्कि आपका वर्कआउट रेज़िम भी बुरी तरह से प्रभावित होता है। अक्षय चोपड़ा, बॉडी मकैनिक्स, न्यू दिल्ली बेस्ड जिमनासियम के अनुसार सच तो ये हैं कि बिना खाये व्यायाम करने से आपको बहुत जल्दी थकान महसूस होने लगेगी। क्योंकि रात के खाने के बाद खाना बिना खाये वर्कआउट करने से जितना कैलोरी बर्न होता है उतना आपका एनर्जी भी लो होने लगता है। पढ़े-  जानें इन 5 कारणों को क्यों सुबह वर्कआउट करना बेस्ट होता है!

इसके कारण आप पूरे दिन थकान महसूस करते रहेंगे और सारा दिन काम अच्छी तरह से नहीं कर पायेंगे। इस तरह की आदत डालने पर आपके सेहत पर भी बुरा असर पड़ेगा और आप वर्कआउट नहीं कर पायेंगे।

इसलिए वर्कआउट करने से एक घंटा पहले ज़रूर कुछ खा लें, इससे आपको वर्कआउट करने का स्टैमिना और व्यायाम करने का ईंधन मिलेगा। वर्कआउट करने से पहले आप कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेड युक्त खाना खायें, जैसे- होलग्रेन पास्ता, रोटी, ओट्स, फल, सब्ज़ी आदि जो आपको भरपूर एनर्जी दें। प्रोटीन मसल्स को बनाने और सुदृढ़ करने के लिए ज़रूरी होता है, इसलिए प्रोटीनयुक्त आहार भी शामिल कर सकते हैं, जैसे- ओट्स/मुसली या दूध, ब्रेड के साथ ऑमलेट, पनीर भूर्जी के साथ रोटी आदि।

इसलिए कभी भी बिना खाये वर्कआउट करने की गलती न करें इससे आपका वज़न घटने के जगह पर आपके बीमार पड़ने की संभावना ज्यादा बढ़ जायेगी।

मूल स्रोत-Will working out on an empty stomach help me lose weight?

अनुवादक – Mousumi Dutta

चित्र स्रोत - Shutterstock 


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source