अंडा खाने से फायदा होता है या नुकसान?

क्या आपने कोलेस्ट्रॉल होने के कारण अंडा खाना छोड़ दिया है?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 12:16 PM IST

Read this in English.

अनुवादक: Mousumi Dutta

अक्सर ये सुना जाता है कि संडे हो या मंडे रोज़ खाये अंडे। लोग बड़े ही अनुभवी की तरह ये सलाह देते हैं कि जिन लोगों को हाई कोलेस्ट्रॉल की बीमारी है वे अंडे की जर्दी को निकाल कर सफेद भाग को खायें, कोई नुकसान नहीं होगा। लेकिन क्या ये सारी बातें स्वास्थ्य के दृष्टि से सही है?

इस बारे में हमारे दो न्यूट्रिशनिस्ट एक्सपर्ट नेहा चांदना और स्वेता उचील पुरोहित जवाब़ दे रहे हैं-

ये मतवाद तब शुरू होता है जब ये आविष्कार हुआ कि अंडे की जर्दी में जो कोलेस्ट्रॉल होता है वे हृदय के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। तो क्या अंडाखाना हर किसी के लिए सेफ नहीं है। प्रेगनेंट महिलाएं, बच्चे, वेट वाचर, बॉडी बिल्डर, एथलिट, स्पोर्ट्समैन सबके बैलेन्सड डायट में अंडा होना चाहिए।

चलिये पहले जानते हैं अंडा क्यों खाना चाहिए-

• अंडा प्रोटीन का सबसे सस्ता और आसान स्रोत है। साथ ये लो कैलोरी फूड होता है।

• अंडे की जर्दी में विटामिन ए,बी,डी, जिन्क, आयरन , विटामिन, ल्यूटीन (आँखों के लिए) और कोलेस्ट्रॉल होता है।

• ये सबसे अच्छा प्रोटीन का स्रोत है जो मसल्स, कार्टिलेज़, हार्मोन, हेयर, स्किन आदि को बनाने में अहम् भूमिका को अदा करता है।

• अंडे में जो एमिनो एसिड की संरचना होती है वह बिल्कुल मानव शरीर में मौजूद एमिनो एसिड के संरचना जैसे ही है। जो लोग जीम जाते हैं उनके मसल्स बिल्डिंग करने में मदद करता है।

अमेरिकन हार्ट एसोसियेशन 2000 में ये निर्णय लिया गया कि शरीर को रोजाना 300 एमजी/दिन कोलेस्ट्रॉल की ज़रूरत होती है जो एक अंडा खाने से पूर्ती हो जाती है।

स्वेता के सलाह के अनुसार- एक ही तरह के खाना को खाकर बोर न हो जाये। लेकिन इसके लिए आप अंडे को अपने संतुलित आहार से बाहर न करके हफ़्ते में दो बार इसको शामिल कर सकते हैं।

नेहा चांदना के सलाह के अनुसार- अंडे की जर्दी में विटामिन ए, राइवोफ्लेवीन, कैल्सियम, आयरन, फॉस्फोरस आदि होता है। लेकिन हाई कोलेस्ट्रॉल के कारण इसको डायट में लेना बंद न करें। एक अंडे में 85 कैलोरी और 5 ग्राम फैट होता है इसलिए दिन में एक अंडा खाना अच्छा होता है।

इसलिए अंडा खाना बंद न करके स्मार्ट तरीके से अंडे को खाना अच्छा होता है। लेकिन अंडा खाना से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं तो अंडे की सफेदी खा सकते हैं। उबला हुआ अंडा, पोच्ड अंडा, स्क्रैम्लबल्ड करके अंडा का लुत्फ़ हेल्दी तरीके से उठा सकते हैं।

इसलिए अंडा खाना हेल्थ के लिए तभी अच्छा रहता है जब आप इसको सीमित मात्रा में खायें। अगर आपको अंडे के खाने को लेकर विशेष प्रकार का प्रॉबल्म है तो डायटिशियन से सलाह ले लें।

चित्र स्रोत: Shutterstock.


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source