... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:35 PM IST
वैसे तो बहुत लोगों को ये पता है कि वज़न घटाने के लिए सुबह खाली पेट गुनगुने गर्म पानी में नींबू का रस मिलाकर पीने से फैट को बर्न करने में बहुत मदद मिलती है। यहाँ तक कि कुछ लोग स्वाद को और बेहतर बनाने के लिए उसमें दालचीनी, काली मिर्च और तुलसी जैसे हर्ब भी डालते हैं। शायद आपको पता ही होगा कि गुनगुने गर्म पानी में नींबू और शहद डालकर मॉर्निंग ड्रिंक के रूप से बहुत लोग लेना पसंद करते हैं। अगर आप उन लोगों में हैं जो ये सोचते हैं कि इसमें हर्ब, शहद और मसाला डालकर वज़न को असरदार रूप से घटाया जा सकता है तो इस बारे में ल्यूक कूटिनो, होलीस्टिक न्यूट्रिशनिस्ट एंड इंटीग्रेटिव एंड लाइफस्टाइल मेडिसिन एक्सपर्ट, मुम्बई विस्तारित रूप से बता रहे हैं।
वेट लॉस करने के लिए गुनगुने गर्म पानी में शहद, इलायची, तुलसी का पत्ता, शहद और नींबू डालकर पीना गलत तरीका नहीं है। इन मसालों और हर्ब्स के उपस्थिति के कारण इम्युनिटी बढ़ती है क्योंकि उसमें एन्टी-इंफ्लैमटोरी और एन्टी-बैक्टिरीयल गुण होता है। इसके अलावा गुनगुना गर्म पानी, नींबू, शहद, तुलसी का पत्ता, अदरक, दालचीनी, इलायची सभी डिटॉक्स ड्रिंक की भूमिका निभाते हैं यानि ये शरीर से विषाक्त चीजों को बाहर निकालने में मदद करते हैं। लेकिन जब वज़न घटाने की बात आती है कि तब नींबू और पानी इस मामले में काम करता है क्योंकि इसमें जो पेक्टिन फाइबर होता है वह भूख को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसलिए ये ड्रिंक न सिर्फ वज़न घटाने में सहायता करता है वरन् लंबे समय तक भूख लगने भी नहीं देता है।
अगर आप दिन भर गुनगुना गर्म पानी और नींबू पीते हैं तो ये न सिर्फ वज़न को घटाने में मदद करता है वरन् हजम शक्ति बढ़ाने, स्किन का ग्लो वापस लाने और बॉडी के पीएच लेवल को संतुलित करने के साथ इम्युनिटी को बढ़ाता भी है। इसके साथ ही एक बात का ध्यान ये रखें कि उसमें चीनी भूलकर भी न मिलायें। लेकिन इस ड्रिंक के साथ आपको संतुलित और पौष्टिक आहार लेने की ज़रूरत है। जंक फूड से दूरी और आठ घंटे की नींद और हेल्दी लाइफस्टाइल की भी ज़रूरत होती है।
Read this in English.
अनुवादक: Mousumi Dutta
चित्र स्रोत: Shutterstock.