... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : February 7, 2017 4:34 PM IST
रनिंग और जॉगिंग करने से वजन कम होता है। लेकिन क्या रनिंग या जॉगिंग करने से वजन बढ़ भी सकता है? साइकिलिंग, एरोबिक्स, रनिंग, जॉगिंग और स्किपिंग जैसी कार्डियो एक्सरसाइज़ से कैलोरी बर्न करने और वजन कम करने में मदद मिलती है। क्या आप वजन बढ़ाने के उपाय जानते हैं? हालांकि यह तब तक संभव नहीं है, जब तक आप डायट पर कंट्रोल नहीं करते हैं। ठीक यह नियम वजन बढ़ाने के मामले में भी लागू होता है। होलिस्टिक फिटनेस एक्सपर्ट और फिटनेस ऑन दी गो के लेखक अभिषेक शर्मा के अनुसार, वजन घटाने की तरह वजन बढ़ाना भी लगभग 70 फीसदी डायट कंट्रोल पर निर्भर करता है जबकि 30 फीसदी एक्सरसाइज़ पर।
क्या वजन बढ़ाने के लिए रनिंग करनी चाहिए?
अभिषेक के अनुसार, मैराथन के खिलाड़ी फिट रहते हैं। वे रनिंग और जॉगिंग के लिए लॉन्ग डिस्टेंस का चयन करते हैं। अगर आप वजन बढ़ाने की सोच रहे हैं, तो आपको कम डिस्टेंस में रुक-रुक कर रनिंग करनी चाहिए। उदहारण के लिए पहले रनिंग, फिर स्क्वाट, फिर रनिंग और फिर स्क्वाट करें। इसके अलावा लॉन्ग-स्टैंडिंग कार्डियो वर्कआउट करने से बचना चाहिए। क्योंकि इससे कैलोरी बर्न होती है और वजन कम होता है। इसके बजाय वेट, स्क्वाट जैसी स्ट्रेथनिंग एक्सरसाइज़ करनी चाहिए। इसके अलावा योग करने से भी वेट बढ़ाने में मदद मिलती है और हार्मोनल, पाचन और तंत्रिका तंत्र के बीच संतुलन बनाए रखने से मदद मिलती है।
डायट कैसे कंट्रोल करें?
अभिषेक के अनुसार, वजन बढ़ाने के लिए रनिंग का जितना अहम रोल है उतना ही डायट का भी है। ध्यान रहे कि रनिंग या अन्य एक्सरसाइज़ के दौरान आपको प्रोटीन की मात्रा बढ़ानी चाहिए। आपको प्रोटीन से भरपूर चीजें जैसे- अंडे, चिकन, मिल्क, कॉटेज चीज़, बीन्स, ड्राई फ्रूट्स आदि का सेवन बढ़ाना चाहिए। इसके अलावा आपको कम कैलोरी वाली चीजें जैसे सलाद आदि का सेवन कम करना चाहिए।
Read this in English
अनुवादक – Usman Khan
चित्र स्रोत - Shutterstock
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.