... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 12:16 PM IST
हर्बल चाय से दिन की शुरूआत करके देखें कि आपकी जिंदगी में कैसा रौनक आता है। छोटी-छोटी बीमारियां कैसे आपके जीवन से छू मंतर हो जाती है। हम आपको कुछ ऐसे औषधिय चाय के बारे में बता रहे हैं जो बदहजमी, दांत दर्द जैसे बीमारियों से राहत दिलाने में मदद करते हैं। इसमें से एक चाय तो आपके एक न्यू ईयर संकल्प को पूरा करने में भी मदद करेगी।
Read this in English.
अनुवादक: Mousumi Dutta
खाना खाते वक्त चाय पीनी चाहिए कि नहीं इस मुद्दे को लेकर कई मतवाद हैं। कई अध्ययन ये रिपोर्ट दे रहे हैं कि चायपीने से डाइजेस्टिव सिस्टेम बेहतर होता है लेकिन कुछ का मानना है कि चाय में जो कैफ़िन होता है वह पौष्टिकता को सोखने में बाधा उत्पन्न करता है। चलिये देखते हैं स्वास्थ्य पर इसका क्या प्रभाव पड़ता है।
कई अध्ययनों से साबित हुआ है कि खाने के बाद या खाने के दौरान चाय पीने से हजम शक्ति बढ़ती है जिससे एसिडिटी आदि की समस्या नहीं होती है। लेकिन एक बात का ध्यान रखें कि हर तरह की चाय स्वास्थ्यवर्द्धक नहीं होती है। ग्रीन टी और हर्बल टी जैसे अदरक की चाय पीने से डाइजेस्शन बेहतर हो पाता है क्योंकि इनमें एन्टीऑक्सिडेंट और पॉलिफेनॉल होता है।
चाय पीने से सैलाइवा,बाइल और गैस्ट्रिक जूस का उत्पादन सही तरीके से होता है जिससे डाइजेस्शन बेहतर तरीके से हो पाता है। इसके साथ इसमें एन्टी ऑक्सिडेंट होता है जो एन्टी इंफ्लैमटोरी एजेन्ट का काम करता है और हजम संबंधी समस्या को कम करने में मदद करता है। ग्रीन टी या हर्बल टी में कैटचीन होता है जो डाइजेस्टिव एन्जाइम के सक्रियता को बढ़ाकर डाइटरी प्रोटीन के तोड़कर खाना को हजम करने में मदद करता है।
क्यों खाना खाने के दौरान चाय पीना ठीक नहीं है?
कुछ अध्ययनों में ये पाया गया है कि फेनोलिक नाम का यौगिक होता है जो आयरन को सोखने में बाधा उत्पन्न करता है। इसलिए इस बात की सलाह दी जाती है कि अगर कोई आयरनयुक्त खाद्द या विटामिन सी रिच फूड ले रहा है तो उसके दौरान चाय पीने से आयरन एबसोब्शन में बाधा उत्पन्न होगा। जिन लोगों के शरीर में आयरन की कमी है उनका खाने के दौरान चाय पीने से और भी बाधा उत्पन्न होगा।
अगर आप खाने के बाद या दौरान चाय पीना ही चाहते हैं तो अदरक की चाय या ग्रीन टी लें ताकि वह खाना को हजम करने में मदद करें। जिन लोगों को आयरन की कमी है वे खाने के दौरान चाय पीने से बचें।
चित्र स्रोत: Shutterstock
संदर्भ
Siro I. Trevisanato et al – Tea and Health
Green Tea – University of Maryland Medical Center
Christiane J. Dufresne et al – A review of latest research findings on the health promotion properties of tea
Rodney J. Green – Common tea formulations modulate in vitro digestive recovery of green tea catechins
Inhibition of non-haem iron absorption in man by polyphenolic-containing beverages