... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : February 8, 2017 12:42 PM IST
वेट लॉस की कोशिश कर रहे लोग सबसे पहले जो काम करते हैं वह है सॉफ्ट ड्रिंक पीना छोड़ना, और सही डायट और एक्सरसाइज करने से इसका असर भी दिखायी पड़ता है। लेकिन कार्बोनेटेड और मीठे पेय पदार्थों की जगह शुगर-फ्री चीज़ें पीना शायद एक अच्छा फैसला ना हो। जी हां, हो सकता है कि शुगर-फ्री डायट से आपका वजन नहीं बढ़ता लेकिन ज़रूरी नहीं कि यह वेट लॉस में मदद करते हों। क्योंकि ऐसा किसी रिसर्च में नहीं दिखाया गया कि शुगर-फ्री ड्रिंक्स को अपनी डायट में शामिल करने से आपको वेट लॉस में मदद मिलती है।
सीनियर बेरिएट्रिक सर्जन और सेंटर ऑफ बैरिएट्रिक एंड मेटाबोलिक सर्जरी, वॉकहार्ड हॉस्पिटल्स के निदेशक, डॉ. रमन गोयल के अनुसार, अपनी डायट से शुगर को पूरी तरह हटाने के लिए आपको मीठी चीज़ों और मीठे ड्रिंक्स भी पीना छोड़ना होगा, और तभी आप वेट गेन से बच सकेंगे। हालांकि, वेट लॉस के लिहाज से भी यह मददगार नहीं साबित होता क्योंकि वजन घटाने के लिए आपको सक्रिय लाइफस्टाइल और कसरत भी करनी पड़ती है। जर्नल ऑफ द एकेडमी ऑफ न्यूट्रिशन और डायटिक्स में छपी एक स्टडी के अनुसार, वो लोग जो शुगर-फ्री ड्रिंक्स पीते हैं, वे अक्सर शक्ति के लिए सोडियम, शक्कर, फैट और कोलेस्ट्रॉल से भरपूर चीज़ें खा लेते हैं। नतीज़तन आपका वेट गेन होने लगता है। इसी तरह आर्टिफिशियल मीठे वाली चीज़ें (जिन्हें आमतौर पर लो-कैलोरी बताया जाता है) दिमाग को ऐसे संकेत दे सकते हैं जिनकी वजह से आपको मीठा खाने की तीव्र इच्छा होने लगती है और आप ज़्यादा खा भी लेते हैं।
बहुत से लोगों को लगता है कि शुगर-फ्री ड्रिंक्स न केवल आपको कम शक्कर लेने में मदद करते हैं बल्कि उन्हें पीने से वज़न भी कम होता है। लेकिन यह सच नहीं है, और ना ही किसी स्टडी में ऐसा दिखाया गाया है शुगर-फ्री ड्रिंक्स से वज़न कम होता है। यही नहीं, ये ड्रिंक्स नकली मीठे और आर्टिफिशियल स्वीटनर से भरे होते हैं। जो न केवल आपका वज़न बढ़ाते हैं बल्कि आपके शरीर से आवश्यक पोषण तत्वों को खींचकर आपके लिए मोटापे या ओबेसिटी और टाइप 2 डायबिटीज़ जैसी बीमारियों का खतरा पैदा करते हैं।
इसी तरह, आपकी डायट से शक्कर और कार्बोहाइड्रेटवाली चीज़ें निकाल देने और मौसमी फल जैसे हेल्दी पर्याय खाने से आपको पोषक तत्व मिलेंगे और आपको वेट कंट्रोल में भी मदद मिलेगी। इसकी बजाय आप फिट बनने के लिए ये हेल्दी ड्रिंक्स भी पी सकते हैं।
Read this in English.
अनुवादक-Sadhna Tiwari
चित्रस्रोत-Shutterstock
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.