वजन कम करने के लिए चीजों का फ़ूड लेवल चेक करना क्यों है ज़रूरी ?

क्या आप जानते हैं किसी भी Low Fat Item में फैट की मात्रा 3 ग्राम से ज्यादा नहीं होनी चाहिये!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:35 PM IST

किचन और घर की ज़रूरत के बाकी सामान लाने के लिए आपमें से अधिकतर लोग हर महीने ग्रोसरी शॉप पर जाते ही होंगे। अधिकांश लोग घर से ये लिस्ट बनाकर ले जाते हैं कि उन्हें खाने पीने की क्या चीज खरीदनी है और क्या नहीं लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो वहीँ जाकर ये डिसाइड करते हैं कि उन्हें क्या लेना है। अक्सर देखा गया है कि शॉपिंग करते समय लोग लुभावने पैकेट और आकर्षक ऑफर के चलते खाने-पीने से जुड़ी कुछ ऐसी चीजें भी खरीद लेते हैं जो उनके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद नहीं है।

हिंदुजा हॉस्पिटल की क्लिनिकल डायटीशियन मिनाल असुर्लेकर बताती हैं कि उन्होंने लगभग 20 लोगों पर एक सर्वे किया। ये ऐसे लोग थे जो अपना वजन कम करने के लक्ष्य को पूरा करना चाहते थे। जब उनसे इस बारे में पूछताछ की गयी कि वे कोई भी खाने पीने का सामान खरीदते समय उसके फ़ूड लेवल को चेक करते हैं कि नहीं? तो अधिकतर लोगों का जवाब ना में था। ऐसा नहीं होना चाहिये अगर आप वजन कम करने की सोच रहे हैं और अपनी डायट का पूरा ख्याल रखते हैं तो हर पैक्ड फ़ूड के लेवल की जांच ज़रूर करें।

ऐसे कई प्रोडक्ट्स होते हैं जिनको फाइबर से भरपूर या  शुगर फ्री के नाम से बेचा जाता है लेकिन जब आप इन चीजों के फ़ूड लेवल को चेक करेंगे तब आपको सच्चाई का पता चल जायेगा। किसी भी फ़ूड आइटम का सर्विंग साइज़ क्या है और उससे आपको कितनी कैलोरी मिल रही है इस बारे में पूरी जानकारी रखिये। इस बात का भी ख्याल रखें कि जिन आइटम्स में लो फैट लिखा है उनमे फैट की मात्रा 3 ग्राम से ज्यादा नहीं होनी चाहिये।

इसी तरह अगर किसी प्रोडक्ट को सोडियम फ्री कहकर बेचा जा रहा है तो ध्यान दें कि उसमें सोडियम की मात्रा 5 ग्राम से ज्यादा न हो। जब आप बार बार ऐसे फ़ूड लेवल को चेक करेंगे तो कुछ दिन में ये आपकी आदत बन जाएगी और आप आसानी से अपने लिए हेल्दी चीजों का चुनाव कर पाएंगे। जिससे आपको वजन कम करने में ज्यादा सहूलियत होगी।

Read this in English

अनुवादक: Anoop Singh

चित्र स्रोत: Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source