... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 12:16 PM IST
Read this in English.
अनुवादक – Usman Khan
मेरी उम्र 23 साल है। मेरा वजन 80 किलो था। मैंने हाल ही में जिम ज्वाइन किया है और 10 किलो वजन कम किया है। मैं ये जानना चाहती हूं कि क्या मैं ज्यादा पसीना बहाकर अपना वजन जल्दी कम कर सकती हूं? पढ़ें: क्या एक हफ्ते में वजन कम कर सकती हूं?
इस सवाल का जवाब फिटनेस एक्सपर्ट ध्रुव और प्राची गुप्ता दे रहे हैं।
पसीना बहाने से ज्यादा वजन घटाया जा सकता है, इस कथन को वादे के साथ नहीं कहा जा सकता है। वास्तव में ये एक मिथक है, जिस पर बहुत से लोग विश्वास करते हैं। ज्यादा पसीना बहाने से ज्यादा कैलोरी बर्न नहीं होती है। दरअसल पसीना शरीर का पानी चूस लेता है और इसके ज्यादा बह जाने से डिहाइड्रेशन जैसी समस्या और ज़रूरी खनिज व इलेक्ट्रोलाइट्स की हानि हो सकती है। एक्सपर्ट के अनुसार, पसीना शरीर का तापमान बनाए रखने में सहायक है। जब तापमान बढ़ता है, तो पसीना भी ज्यादा आता है। महिलाओं की तुलना में पुरुषों को ज्यादा पसीना आता है क्योंकि उनका शरीर बड़ा होता है। पढ़ें: वजन कम करने के लिए पियें धनिये-पुदीने का टेस्टी जूस
आपके लिए फिट रहने का सबसे बढ़िया तरीका ये है कि आप वर्कआउट के दौरान कम पसीना बहाएं। आपको ये समझना ज़रूरी है कि जब आप वर्कआउट शुरू करते हैं तो, ज्यादा पसीना आता है। लेकिन कुछ हफ्तों के बाद उसी एक्सरसाइज़ को करने से आपको कम पसीना आता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि आपका शरीर उस काम को अधिक आसानी से संभालने के लिए सक्षम हो जाता है। इसी कारण अधिक वजन वाले लोगों को अधिक पसीना आता है क्योंकि उनका फैट त्वचा के नीचे एक इन्सुलेटर के रूप में कार्य करता है।
इसलिए अगर आप कई किलो वजन कम करने की योजना बना रहे हैं, तो आप अपनी कसरत की तीव्रता में धीरे-धीरे बढ़ोतरी करें। बेहतर परिणाम पाने के लिए नियमित रूप से इसका पालन भी करें। इससे आपके शरीर को एक निश्चित कसरत करने की आदत नहीं पड़ेगी और आप ज्यादा कैलोरी बर्न कर सकते हैं।
चित्र स्रोत - Shutterstock