Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
- वेब स्टोरीज
मेरी उम्र 27 साल है और हाल ही मैंने रूट कैनल ट्रीटमेंट करवाया है। इस ट्रीटमेंट से पहले और बाद में डॉक्टर ने मुझे एमोक्सिसिलिन की हैवी डोज दी थी। जिसके बाद मेरा पेट खराब हो गया और मुझे डायरिया हो गया। कुछ लोगों ने मुझे सलाह दी कि मुझे प्रोबायोटिक सप्लीमेंट (Probiotic supplements) का सेवन करना चाहिए इससे पेट में हुई गड़बड़ी सही हो जाती है। लेकिन एक बार एंटीबायोटिक के साइड इफ़ेक्ट के कारण मैं इस तरह का कोई एक्सपेरिमेंट नहीं करना चाहता हूँ। मैं यह जानना चाहता हूँ कि क्या सच में प्रोबायोटिक दवाइयां फायदेमंद होती हैं और इनके क्या साइड इफेक्ट्स हैं।
इस बारे में हमने न्यूट्रीशन रिसर्च ग्रुप सेंटर फॉर न्यूट्रीशन एंड मेटाबोलिक रिसर्च की हेड डॉ. सीमा गुलाटी से बातचीत की। उन्होंने बताया कि ओरल प्रोबायोटिक सप्लीमेंट का भी अगर लम्बे समय तक सेवन किया जाये तो ये पेट के लिए अच्छे नहीं होते हैं। इनके अधिक सेवन से आपको पेट फूलना, एसिडिटी और डायरिया जैसी समस्याएं हो सकती हैं। आजकल बाज़ार में प्रोबायोटिक ड्रिंक्स की भरमार है और उनके स्वाद को बदलने के लिए उनमें काफी हद तक शुगर या मीठी चीजों का भी इस्तेमाल किया जाता है। जिनका सेवन आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। अगर आप प्रोबायोटिक का सेवन करना ही चाहते हैं तो आप बाज़ार में मिलने वाले आर्टिफीसियल ड्रिंक्स की बजाय नेचुरल प्रोबायोटिक का सेवन करें, इससे आपके पेट को काफी आराम मिलता है।
अगर आपने बहुत ज्यादा एंटी-बायोटिक दवाइयों का सेवन कर लिया है या फिर आप बुरी तरह इसके साइड इफ़ेक्ट की चपेट में हैं तो कुछ दिनों तक आप इन ड्रिंक्स का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आप वेट लॉस डाइट पर हैं और आर्टिफीसियल प्रो-बायोटिक ड्रिंक का सेवन कर रहे हैं तो ज्यादा कैलोरी वाली चीजों का सेवन कम से कम करें।
अगर आप प्रो-बायोटिक का रोजाना सेवन कर रहे हैं तो बेहतर होगा आप नेचुरल प्रोबायोटिक का ही सेवन करें। दही, घर में बनाये हुए अचार, और छाछ जैसी चीजें किसी भी प्रोबायोटिक सप्लीमेंट की तुलना में ज्यादा फायदेमंद होती है। ये चीजें आपके पाचन तंत्र को सही कर देती हैं जिससे कई समस्याएं अपने आप ही ख़त्म हो जाती हैं। ओट ब्रान को सबसे उत्तम गुणवत्ता वाला नेचुरल प्रोबायोटिक माना जाता है। इसे आप अपनी रोजाना की डायट में शामिल करें।
Read this in English
अनुवादक: Anoop Singh
चित्र स्रोत: Shutterstock