... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : June 6, 2018 8:14 PM IST
आजकल नागिन 3 की चर्चा हर तरफ है। एकता कपूर का यह फेमस सिरियल शुरुआत से ही काफी सुर्खियां बटोर रहा है। इसमें मुख्य भूमिका में नजर आ रही करिश्मा तन्ना अपनी लाइफ स्टाइल के लिए भी जानी जाती हैं। करिश्मा तन्ना इससे पहले क्योंकि सास भी कभी बहु थी में भी काम कर चुकी हैं। इसके अलावा कई रियलिटी शो जैसे जरा नाचके दिखा, नच बलिए, और बिग बॉस 8 में भी नजर आ चुकी हैं। ग्रैंड मस्ती से बॉलीवुड में शुरुआत करने वाली करिश्मा संजय दत्त की बायोपिक संजू में भी नजर आएंगी।
करिश्मा तन्ना अपने आकर्षक लुक और फिटनेस के लिए जानी जाती हैं। करिश्मा ने अपनी एक्सरसाइज करते हुए कुछ तस्वीरें और वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इन्हीं एक्सरसाइजेस की बदौलत करिश्मा काफी फिट रहती हैं।
करिश्मा तन्ना इंस्टाग्राम के इस वीडियों में वेटलिफ्टिंग करते हुए दिखाई दे रही हैं। करिश्मा तन्ना इस लुक में काफी हॉट भी लग रही हैं।
इंस्टाग्राम की इस तस्वीर में आप करिश्मा को मेडिसिन बाल के साथ व्यायाम करते हुए आप देख सकते हैं। करिश्मा की यह तस्वीर यह दर्शाती है कि वह कितनी फिट हैं। मेडिसिन बाल के साथ इस तरह का बैलेंस हर किसी के लिए आसान नहीं है।
After gym craze! May be an adrenaline rush.. #giberish (pl don’t try it) #core #ktians #karishmatanna @preeteshmanas A post shared by Karishma Tanna (@karishmaktanna) on
करिश्मा की यह पोस्ट यह भी प्रमाणित करती है कि वो फिटनस को लेकर कितनी सतर्क हैं। यह आसान नहीं है। मेडिसिन बॉल के साथ यह कसरत करना फिटनेस के लेवल को दर्शाता है। इस फोटो के कैप्शन में करिश्मा ने लिखा है कड़ी मेहनत करें। तो आप भी आपनी फिटनेस के लिए आज से ही कड़ी मेहनत शुरू कर दें।
कहते हैं योग करने से खूबसूरती में चार चांद लग जाता है। इसकी समझ करिश्मा को बखूबी है। वह फिट रहने की अपनी डेली एक्टिविटी में योग प्रमूख जगह देती हैं। योग के इस अहम पोजीशन दिखाई दे रही करिश्मा, रोजाना इस तरह की एक्सरसाइज करती हैं। करिश्मा तन्ना का मानना है वह एक योग प्रेमी है और हेल्दी लाइफ के लिए योग का अभ्यास करती है। उन्होंने तस्वीर को कैप्शन दिया है , "प्रत्येक दिन की थोड़ी प्रगति बड़े परिणाम देती है "
Image Source: Instagram/ @ karishmaktanna