समर ड्रिंक रेसिपी- मैंगो एण्ड योगर्ट स्मूदी

इस गर्मी में राहत पाने के लिए मैंगो शेक से कुछ अलग ट्राइ करें।

WrittenBy

Written By: Mousumi Dutta | Updated : January 5, 2017 2:41 PM IST

आम से कुछ हेल्दी और टेस्टी बनाना चाहते हैं? मैंगो एण्ड योगर्ट स्मूदी इस सवाल का सही जवाब है। इसको बनाना भी इतना आसान है कि मिनटों में यह तैयार हो जाता है और गर्मी के बोरियत को भगाकर आपके पेट के साथ दिल को भी फ्रेश रखता है। गर्मी में रिफ्रेश होने के लिए आप वॉटर्मेलन स्मूदी को भी टेस्ट करके देख सकते हैं।

सामग्री-

4 पके हुए आम

2 कप दही

16 लीची

¼ कप चीनी

2 बड़े चम्मच शहद

आवश्यकतानुसार बर्फ

विधि-

• आम को काटकर ठंडा होने के लिए पहले फ्रिज में रख दें।

• फिर स्मूदी को बनाने के लिए ब्लेंडर या स्मूदी मेकर में एक साथ आम के टुकड़े, लीची, चीनी और शहद डालकर ब्लेंड कर लें।

• उसके बाद दही और बर्फ डालकर फिर से ब्लेंड कर लें।

• अब एक लंबे गिलास में स्मूदी को डालकर तुरन्त पेश करें।

[videoinfinite id="SlDUshoecNI" height="400" width="600"]

विडियो स्रोत: Zee khana khazana official channel/YouTube.Com

प्रस्तुत प्रतिकृति (इमेज) मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।

चित्र स्रोत: Shutterstock 


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source