समर ड्रिंक रेसिपी- लौकी का जूस

क्या आप लौकी का जूस पीने से कतराते हैं? इस रेसिपी को ट्राइ कीजिए।

WrittenBy

Written By: Mousumi Dutta | Updated : January 5, 2017 2:41 PM IST

आजकल लौकी का जूस पीने का ट्रेंड जैसा बन गया है। इसका स्वाद अच्छा न होने के कारण लोग इसको दवाई की तरह पीते हैं। आपके लिए लौकी के जूस का ऐसा रेसिपी लायें हैं जो न सिर्फ हेल्दी है बल्कि टेस्टी भी है। लौकी में फाइबर और जल प्रचुर मात्रा में होता है, जो गर्मी के दिनों में पेट को ठंडा रखता है। लौकी के जूस का यह रेसपी इतना टेस्टी है कि आप मेहमानों को भी दे सकते हैं। आप गर्मी के दिनों में प्यास बुझाने के लिए वॉटर्मेलन स्मूदी का भी लुत्फ़ उठा सकते हैं।

सामग्री-

2 लौकी कटे हुए

4 आंवला स्लाइस किए हुए

2 इंच अदरक के टुकड़े कटे हुए

20 पुदीने की पत्तियाँ

नमक स्वादानुसार

काला नमक स्वादानुसार

1 बड़ा चम्मच जीरा

2 बड़े चम्मच नींबू का रस

बर्फ आवश्यकतानुसार

विधि-

• ब्लेंडर में लौकी, आंवला, अदरक, पुदीने की पत्तियाँ, नमक, काला नमक और जीरा डालें। फिर उसमें एक कप पानी डालकर ब्लेंड कर लें।

• फिर उसमें एक कप पानी, बर्फ और नींबू का रस डालकर फिर से ब्लेंड कर लें।

• उसके बाद मिश्रण को छानकर गिलास में परोसें।

[videoinfinite id="hfpYKIF8fOo" height="400" width="600"]

विडियो स्रोत: zeetv /YouTube.Com

प्रस्तुत प्रतिकृति (इमेज) मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।

चित्र स्रोत: Getty images


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source