समर ड्रिंक रेसिपी- चिल्ड जलजीरा

जलजीरा गर्मी के दिनों में आपको रखता है तरोताजा।

WrittenBy

Written By: Mousumi Dutta | Updated : January 5, 2017 2:38 PM IST

गर्मी के दिनों में सबकी एक ही सलाह होती है कि अगर आप खुद को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो सबसे पहले खुद को हाइड्रेटेड रखने की कोशिश करें। गर्मी में प्यास को बुझाने के लिए लो कैलोरी जलजीरा अच्छा विकल्प बन सकता है। जलजीरा आपको तरोताजा करने के साथ-साथ हजम शक्ति को भी बढ़ाता है।

सामग्री:

• 1 बड़ा चम्मच भूना और पावडर किया हुआ जीरा

• ½ बड़ा चम्मच पुदीने के पत्ते का पेस्ट

• ½ बड़ा चम्मच धनिया पत्ता का पेस्ट

• 1 छोटा चम्मच सूखा आमचूर पावडर

• ½ छोटा चम्मच काला नमक

• ½ छोटा चम्मच चीनी

• ½ नींबू का रस

• 1 गिलास ठंडा पानी

• नमक स्वादानुसार

विधि-

• सभी सामग्रियों को अच्छी तरह से मिला लें।

• उसके बाद उसमें ठंडा पानी डालकर अच्छी तरह से हिलाकर जलजीरा ड्रिंक को बना लें।

• पुदीना और धनिया के पत्तों से सजाकर ड्रिंक को परोसें।

• ज़रूरत के अनुसार बर्फ भी डाल सकते हैं।

चित्र स्रोत:  Getty images


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source