समर ड्रिंक रेसिपी- बीटरूट छाछ

स्वादिष्ट और हेल्थी छास जो मिनटों में बन जाये।

WrittenBy

Written By: Mousumi Dutta | Updated : January 5, 2017 2:41 PM IST

हमारे यहाँ गर्मी के दिनों में दही से बने ड्रिंक बहुत चलते हैं। इस बीटरूट छाछ से गर्मी के दिनों में हेल्दी तरीके से आपकी प्यास बुझाइए। मिनटों में यह छाछ  बन भी जाता है और इसको पीने से आपको ताजगी भी मिल जाती है। आप लौकी का जूस भी ट्राइ कर सकते हैं।

सामग्री-

1 छोटा बीटरूट/चुकंदर (कटा हुआ)

4 गाजर कटे हुए

20 ताजे पुदीने की पत्तियाँ

4 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)

नमक स्वादानुसार

काला नमक स्वादानुसार

1 बड़ा चम्मच भूना हुआ जीरा

2 कप दही

बर्फ आवश्यकतानुसार

विधि-

• ब्लेंडर में चुकंदर बीटरूट, गाजर, पुदीना, हरी मिर्च, नमक, काला नमक, जीरा और एक कप दही डालकर सबको एक साथ ब्लेंड कर लें।

• ब्लेंड होने के बाद उस मिश्रण में बाकी बचा दही और बर्फ डालकर फिर से ब्लेंड कर लें।

• अब यह मिश्रण परोसने के लिए तैयार है।

[videoinfinite id="stnLZCSumbo" height="400" width="600"]

विडियो स्रोत: zeetv /YouTube.Com

प्रस्तुत प्रतिकृति (इमेज) मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।

चित्र स्रोत: Shutterstock 


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source