समर ड्रिंक रेसिपी: आम पना (शेफ संजीव कपूर से)

समर में रिफ्रेशमेंट ड्रिंक रेसिपी- आम पना

WrittenBy

Written By: Mousumi Dutta | Updated : January 5, 2017 2:38 PM IST

चिलचिलाती तेज धूप ने आपको बहुत थका दिया है और बहुत प्यास भी लगी है? चलिए आपको एक ऐसे नैचरल ड्रिंक के बारे में बताते हैं जो मिनटों में आपको रिफ्रेश और कूलिंग एफेक्ट देगा, वह है आम पना। दादी और नानी माँ के जमाने से गर्मी के दिनों में लू और ताप से बचने के लिए आम पना का इस्तेमाल किया जाता रहा है। कच्चे आम में जो विटामिन सी और एन्टीऑक्सिडेंट होता है वह शरीर को ठंडक पहुँचाने के साथ-साथ डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक से भी बचाता है। शेफ संजीव कपूर ने हमें आम पना बनाने के सही तरीके को बताया है।

सामग्री-

1 बड़ा कच्चा आम

1 छोटा चम्मच जीरा पावडर

4-5 पिसी हुई काली मिर्च

½ छोटा चम्मच काला नमक

1 चुटकी हींग

8 छोटे चम्मच मुँह के बराबर आर्टफिशल स्वीटनर (या गुड़)

विधि-

• आम को धोकर उबाल लें। फिर ठंडा होने के लिए छोड़ दें।

• ठंडा होने के बाद मैश कर लें। मैश करने के बाद पल्प या गूदे को छान लें।

• उसमें जीरा पावडर, पिसी हुई काली मिर्च, काला नमक, हींग और आर्टफिशल स्वीटनर डालकर अच्छी तरह से मिल जाने तक ब्लेंड कर लें।

• अब इस मिश्रण को लंबे गिलास में बराबर भागों में डाल दें और ठंडे पानी से भर दें।

• अच्छी तरह से मिलाकर परोसें।

चित्र स्रोत:  Getty images


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source