
... Read More
Written By: Mousumi Dutta | Updated : January 5, 2017 2:38 PM IST
कान्दा पोहा के बारे में एक अच्छी बात यह है कि इसको आप किसी भी वक्त खा सकते हैं। इसको बनाना भी आसान होता है और यह पौष्टिकताओं से भरपूर होता है। इसमें प्याज होने के कारण यह विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होता है। साथ ही कार्बोहाइड्रेड का भी अच्छा स्रोत होता है। एक बाउल कान्दा पोहा खाकर आप एनर्जी के साथ दिन की शुरूआत कर सकते हैं।
सामग्री-
3 प्याज़ बारीक कटे हुए
400 ग्राम पोहा
नमक स्वादानुसार
½ छोटा चम्मच चीनी
5 बड़े चम्मच चीनी
1 छोटा चम्मच राई
10-12 कड़ी पत्ते
6 हरी मिर्च कटी हुई
½ छोटा चम्मच हल्दी पावडर
1 उबला आलू (एक इंच टुकड़ों में कटे हुए)
1 छोटा चम्मच नींबू का रस
2 बड़े चम्मच बारीक कटे हुए धनिया के पत्ते
विधि-
• पोहा को धोकर छान लें। अब उसमें नमक और चीनी डालकर धीरे-धीरे मिला लें।
• अब एक पैन में तेल गर्म करके उसमें हींग, कड़ी पत्ता, राई और प्याज डालकर भूनें।
• फिर उसमें हरी मिर्च और हल्दी पावडर अच्छी तरह से मिला लें।
• उसके बाद उसमें आलू और पोहा डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
• पोहा के ऊपर नींबू का रस डालें और धनिया पत्ते से सजाकर गरमागरम परोसें।
[videoinfinite id="vDLcIE-4o4w" height="400" width="600"]
विडियो स्रोत: Zee Khana Khazana Official Channel/YouTube.Com
प्रस्तुत प्रतिकृति (इमेज) मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।
चित्र स्रोत: Getty images
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।