... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 4:28 PM IST
Nowadays, people opt for different food choices, such as vegetarian, non-vegetarian, and vegan. Couscous contains a massive amount of plant-based protein that everyone can eat.
Read this in English
सूजी को रवे और सेमोलिना भी कहा जाता है। सूजी गेहूं से बनती है, ये उसी का एक प्रकार है। सूजी का इस्तेमाल हलवे, इडली, रवा डोसा और उपमा आदि के लिए किया जाता है। सूजी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है, क्योंकि ये खाने में बहुत हल्की होती है।इसी वजह से छोटे बच्चों, ऐसे बुजुर्गों जिनके दांत नहीं होते और मरीज़ों को सूजी से बनी डिश दी जाती हैं। आइये जानते हैं सूजी के सभी फायदों के बारे में विस्तार से। (इसे भी पढ़ें, दलिया खाकर वज़न घटायें)
ओवरईटिंग से बचाए
सूजी डूरम (एक प्रकार का गेहूं) से बनती है जो आपके पेट को देर तक भरा हुआ रखती है। इससे आप ओवरईटिंग से बच जाते हैं। दूसरे शब्दों में, आप कम वक्त में वज़न घटा सकते हैं। सूजी बहुत धीरे-धीरे पचती है जिससे आपका फैट कम होने के चांस बढ़ जाते हैं।
एनर्जी बढ़ाए
सूजी ऐनर्जी बढ़ाने के लिए भी जानी जाती है। ये उन लोगों के लिए बहुत अच्छी है जिनका लाइफस्टाइल बहुत एक्टिव होता है। ये आपको दिन भर एक्टिव रखती है, अच्छा परफॉर्म करने में मदद करती है और आलस से भी बचाती है। अगर आप सूजी की डिश बना रहे हैं तो उसमें सब्जियां भी मिला लें ताकि उसमें बेहतर फ्लेवर आए और फाइबर की मात्रा भी बढ़ जाए।
हड्डियों और नर्वस सिस्टम को स्वस्थ रखे
सूजी आपकी हड्डियों और नर्वस सिस्टम के लिए भी अच्छी है। ये हड्डियों का घनत्व बढ़ाकर उनको मज़बूत बनाती हैं और स्वस्थ रखती हैं। इसमें फास्फोरस, ज़िंद और मैग्नीशियम होता है जो कि नर्वस सिस्टम को स्वस्थ रखने के काम आता है।
दिल के लिए अच्छी
सूजी आपके लिए के लिए टॉनिक की तरह होती है। ये आपकी दिल की सेहत को बेहतर बनाती है और दिल के दौरे का जोखिम कम करती है। ऐसा इसलिए क्योंकि सेमोलिना यानी सूजी में सेलेनियम बहुत उच्च मात्रा में होता है जो कि इंफेक्शन को रोक कर इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। (इसे भी पढ़ें, दिल का दौरा पड़ने के खतरे को कम करता है ऑलिव ऑयल)
एनीमिया से बचाव
सूजी आयरन का बहुत अच्छा स्रोत है। इसलिए सूजी का सेवन करने से आपके शरीर की आयरन की आवश्यकता पूरी होती है। आय़रन से शरीर का ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और ये रोजमर्रा के काम के लिए अधिक ऊर्जा देता है।
चेतावनी – अगर आपको ग्लूटेन लेने से समस्या होती है तो सूजी का सेवन न करें।
मूल स्रोत - 6 amazing health benefits of semolina or suji
अनुवादक – Shabnam Khan
चित्र स्रोत - Getty images
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।