Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Read this article in English
कुछ लोग दाल-चावल खाने के इतने शौकीन होते हैं कि वो हर रोज़ कम से कम एक बार खाने में दाल चावल ज़रूर खाते हैं। वहीं, कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिन्हें दाल-चावल खाना बिल्कुल पसंद नहीं होता, उन्हें ये बोरिंग खाना लगता है। बहरहाल, आपको दाल-चावल पसंद हो या न हो, ये सिंपल खाना आपके लिए सेहत के लिहाज़ से काफी फायदेमंद होता है। जानते हैं इसके 5 फायदों के बारे में।
सुकूनभरा खाना – दाल-चावल बनाना और खाना दोनों ही बहुत ही आसान काम है। जब आप दफ्तर से थककर लौटते हैं तो इसे फौरन बनाकर खाया जा सकता है। दाल-और-चावल का मुलायम मिक्सचर, शरीर के अंदर जाते ही आत्मा को तृप्त कर देता है। और अगर उसपर थोड़ा सा घी डाल लिया जाए तो फिर इसका ज़ायका कई गुना बढ़ जाता है।
पचाने में आसान – दाल-चावल आपकी पाचन क्रिया को आराम देता है। तुअर दाल या मूंग दाल पचाने में आसान होती है, क्योंकि इसके अंदर के प्रोटीन को शरीर आसानी से तोड़ लेता है। चावल भी पचाने में आसान होते हैं। चावल, कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होते हैं इसलिए ये ऐनर्जी भी देते हैं।
प्रोटीन का अच्छा स्रोत – जो लोग वेजिटेरियन है उनके लिए दाल प्रोटीन का बहुत अच्छा स्रोत है। दाल और चावल में अलग-अलग प्रकार के प्रोटीन होते हैं, इसलिए जब इन दोनों को मिलाकर खाया जाता है तो ये प्रोटीन के अच्छे स्रोत साबित होते हैं। (इसे भी पढ़ें, हेल्दी रेसिपी – दाल लखनवी)
फाइबर की उच्च मात्रा – दाल और चावल दोनों में उच्च मात्रा में फाइबर होता है। इस वजह से ये आपका पाचन तंत्र सही से चलने में मददगार होते हैं। फाइबर आपको डायबिटीज़ जैसी बीमारियों से भी बचाते हैं और आपका ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रखते हैं।
वज़न पर कंट्रोल – अक्सर कहा जाता है कि वज़न घटाना है तो चावल न खाएं। हमारी आहार विशेषज्ञ नेहा चांदना कहती हैं कि ये आपके वेट लॉस गोल्स पर निर्भर करता है। अगर आप वेट लॉस डाइट ले रहे हैं तो हफ्ते में दो बार चावल लें। साथ में सब्ज़ियां जरूर लें। दाल चावल खाने से पेट जल्दी भरा हुआ लगता है। अगर आप चाहें तो वाइट राइस की जगह ब्राउन राइस भी ले सकते हैं। (इसे भी पढ़ें, आसानी से वज़न घटाने के लिए खाएं कड़ी पत्ता)
अगर अभी भी आपको दाल चावल बोर लगते हैं तो इनका स्वाद बढ़ाने के लिए आप साथ में थोड़ा अचार या पापड़ भी ले सकते हैं। पर ध्यान रखें, अचार व पापड़ जरूरत से ज्यादा न खाएं।
मूल स्रोत - 5 reasons I am a sucker for dal-chawal with a dollop of ghee
अनुवादक – Shabnam Khan
चित्र स्रोत - Shutterstock.com