Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Read this in English
रेस्टोरेंट में किया गया लंच और डिनर पनीर की डिश के बिना अधूरा होता है। वहीं किसी भी स्पेशल डे के मम्मी के मेनू में पनीर ज़रूर होता है। पनीर को दूध से बनाया जाता है। भारत में इसे कढ़ाई पनीर, मटर पनीर, पनीर कोफ्ते, पनीर टिक्का और भी न जानें कितने रूप में खाया और पसंद किया जाता है। अब जब आप पनीर इतना और इतनी तरह से खाते ही हैं, तो आपको इससे होने वाले फायदों के बारे में जानकारी ज़रूर होनी चाहिए। पनीर हमारे टेस्ट ही नहीं, सेहत के लिए भी बहुत अच्छा होता है। आहार विशेषज्ञ नेहा चांदना के इन्पुट्स पर हमने पनीर के फायदों को सूचीबद्ध किया है। आइये जानें पनीर के 5 फायदे। (इसे भी पढ़ें, वज़न कम और ब्लड प्रेशर कंट्रोल करता है पालक-पनीर, जानें इसके सभी 6 फायदे)
1) प्रोटीन का अच्छा स्रोत
वेजिटेरियन लोग, जो प्रोटीन के लिए मीट नहीं खाते, पनीर सबसे अच्छा स्रोत है। 100 ग्राम प्रोटीन में 18 ग्राम प्रोटीन होता है जो कि उन लोगों के लिए बहुत अच्छा है जो मसल बिल्डिंग करना चाहते हैं। इसलिए अगर आप वेजिटेरियन है, अपने खाने में नियमित रूप से पनीर को शामिल करना न भूलें।
2) देर तक देता है ऐनर्जी
क्योंकि पनीर में काफी मात्रा में प्रोटीन होता है इसलिए ये शरीर में धीरे-धीरे एनर्जी रिलीज़ करता है। इस वजह से न तो ब्लड शुगर लेवल एकदम से बढ़ता है और न ही ये अचानक वाली ऐनर्जी देता है जो तुरंत कम भी हो जाती है। इसे खाने के बाद लंबे वक्त तक भूख का अहसास नहीं होता। इसलिए इसे स्नैक्स में भी लिया जा सकता है।
3) दांत बनाए मज़बूत
पनीर में प्रोटीन के अलावा कैल्शियम भी होता है। इससे दांत और हड्डियां मज़बूत होती हैं। पनीर हालांकि दूध से बना उत्पाद है लेकिन जब पोषण की बात आती है तो ये दूध से बेहतर होता है। अगर आप दोनों को बराबर मात्रा में लें, तो पनीर में दूध से ज्यादा प्रोटीन होगा।बस,पनीर में कैलोरी थोड़ी ज्यादा होती है। अगर आप अपने दांत और हड्डियां मजबूत बनाना चाहते हैं तो पनीर को खाने में ज़रूर शामिल करें। (इसे भी पढ़ें, सोडे और नींबू के प्रयोग से चमकाएं दांत)
4) फैट बर्न करने में मददगार
प्रोटीन और कैल्शियम के अलावा, पनीर में लीनोलाइक एसिड (linoleic acid) भी काफी मात्रा में पाया जाता है। ये एक तरह का फैटी एसिड होता है जो शरीर में फैट बर्निंग प्रॉसेस को तेज़ करता है और वज़न कम करने में मदद मिलती है। इसलिए वो लोग जो वजदडन कम करना चाहते हैं उन्हें अपने डाइट प्लान में पनीर की कोई डिश या फिर कच्चा पनीर जरूर शामिल करना चाहिए।
5) जानलेवा बीमारियों से बचाव
पनीर बहुत सारी जानलेवा बीमारियों से बचाव भी करता है। जैसे कि कैंसर। पनीर खाने से शरीर में कैंसर के लिए जिम्मेदार सेल्स की ग्रोथ रूक जाती है। इसके अलावा, ये धमनियों की रूकावट को भी रोकता है जिससे कि दिल की कई बीमारियों का जोखिम कम हो जाता है।
पनीर के इतने फायदों के बावजूद कुछ लोग इसे उतना हेल्दी नहीं मानते। पनीर को मोटापा बढ़ाने वाला आहार भी समझा जाता है। जबकि सही बात ये है कि पनीर में अधिक कैलोरी होती है और ये उन लोगों के लिए अच्छा है जिनका लाइफस्टाइल ऐसा हो जिसमें वो ज्यादा कैलोरी बर्न करते हों। दूसरी बात, पनीर को तैयार करने के तरीके पर खास ख्याल करना चाहिए। इसे काली मिर्च और नमक डालकर ऐसे ही कच्चा खाया जा सकता है। अगर आप इसे किसी डिश में इस्तेमाल कर रहे हैं तो इसे तले नहीं। (इसे भी पढ़ें, बच्चों के लिए हेल्दी रेसिपी: पनीर और मटर बर्गर)
मूल स्रोत – 5 healthy reasons you should add more paneer to your diet!
अनुवादक – Shabnam Khan
चित्र स्रोत - Getty Images