... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 12:13 PM IST
Read this in English
बहुत से लोग वज़न कम करने की होड़ में सलाद-डायट लेने लगते हैं। यानी, वो लंच और डिनर में सिर्फ सलाद खाते हैं। ज़ाहिर है, ऐसा करते हुए उन्हें महसूस होता होगा कि ये फैसला उनके लिए अच्छा साबित होगा। लेकिन अफसोस, ऐसा नहीं है। अगर आप सिर्फ सलाद खाती हैं, तो आपका वज़न घटने की बजाय बढ़ सकता है। इसके कारण हैं:
आपके शरीर को अपना वज़न ठीक बनाए रखने के लिए कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और फैट के बीच संतुलन बनाना पड़ता है। इसलिए भले ही आपको वज़न जल्दी कम करना हो, लेकिन सलाद-डायट पर न रहें। सलाद के साथ कुछ ऐसा भी लें जिसमें आपको हेल्दी कार्होहाइड्रेट और प्रोटीन मिले, जैसे कि साबुत अनाज, एवोकेडो, नट्स, बींस आदि। आप रोटी या ब्राउन ब्रेड भी ले सकते हैं। (इसे भई पढ़ें, 10 हर्ब्स की मदद से वज़न घटायें)
मूल स्रोत - Your salad diet is making you fat!
अनुवादक – Shabnam Khan
चित्र स्रोत - Shutterstock
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।